फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अछनेरा में किन्नर को जिंदा फूंकने की कोशिश

Wed, 08 Jun 2016 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
विज्ञापन
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान - फोटो : demo pic
विज्ञापन
अछनेरा के मोहल्ला गुलाब नगर में मंगलवार रात करीब दस बजे सलमा नाम के किन्नर के घर में घुसकर उसे जिंदा फूंकने की कोशिश की गई। उसे सोते समय चारपाई से बांधकर बेरहमी से पीटा गया और उस पर केरोसीन उड़ेल दिया गया। उसके शोर मचाने पर पड़ोसियों के आते ही आरोपी भाग निकले। उसका कहना है कि हमला करने वाले छह लोग थे। इनमें से तीन किन्नर है, एक को वह पहचानता है। उनके खिलाफ तहरीर दे दी गई है। सलमा ने बताया कि वह रात आठ बजे घर लौटा था। आगरा से कमेटी का एक लाख रुपया लेकर आया था। घर पर सोया था, तभी रात दस बजे छह लोग आए। तीन किन्नर थे और इतने ही नकाबपोश युवक। उन्होंने उसे चारपाई से बांध दिया। उसे जलाने की वाले थे कि वह चिल्ला पडा़। पड़ोसी आ गए तो हमलावर भाग निकले। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। उधर, पीड़ित को उपचार केलिए आगरा के एसएन मेडिकल कालेज भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें