फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेडी डॉक्टर के पास आया कॉल, D-कंपनी का नाम लेकर कहीं ऐसी बातें

Sat, 20 Jan 2018 03:02 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
डी कंपनी के नाम से कॉल किया
विज्ञापन
आगरा की एक प्रतिष्ठित महिला चिकित्सक को कॉल करके दस लाख रुपये की चौथ मांगी गई है। शुक्रवार शाम को डी कंपनी के नाम से उनके पास कॉल किया गया। 
विज्ञापन


काल करने वाले ने 10 लाख रुपये नहीं देने पर जान से मारने की भी धमकी दी है। इससे चिकित्सक दहशत में हैं। उन्होंने एसएसपी को जानकारी दी है। एसएसपी ने थाना एत्माद्दौला पुलिस को मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

चिकित्सक एत्माद्दौला क्षेत्र की रहने वाली हैं। वह कैंसर रोग विशेषज्ञ हैं। एसएन मेडिकल कालेज में कार्यरत हैं। उनके पति भी ईएनटी विशेषज्ञ हैं। उनके मोबाइल पर शुक्रवार शाम तकरीबन 6:58 बजे काल आया।
विज्ञापन

कॉल
काल करने वाले ने कहा कि वह डी कंपनी से बोल रहा है। दस लाख रुपये चाहिए। चिकित्सक ने पूछा क्यों रुपये चाहिए। इस पर जान से मारने की धमकी दी। चिकित्सक ने कहा कि यह काल रिकॉर्ड हो रहा है। 

इस पर काल काट दिया। इससे चिकित्सक दहशत में आ गईं। उन्होंने पति को जानकारी दी। इसके बाद चिकित्सक दंपति ने एसएसपी को जानकारी दी। एसएसपी ने मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उधर, धमकी से चिकित्सक परिवार दहशत में हैं।

ये हुई बातचीत

call - फोटो : SELF
चिकित्सक : हैलो कौन
काल कर्ता : गुप्ता जी बोल रही हैं।
चिकित्सक : हां
काल कर्ता : गुप्ता जी कैसी हैं?
चिकित्सक : मैं ठीक हूं, आप कौन
काल कर्ता : मैं डी कंपनी से बोल रहा हूं।
चिकित्सक : डी कंपनी से।
काल कर्ता : हां, मुझे दस लाख रुपये चाहिए।
चिकित्सक : किसलिए रुपये चाहिए।
काल कर्ता : रुपये नहीं दिए तो जान से मार दूंगा।
चिकित्सक : फोन की काल रिकॉर्ड हो रही है।
(एक मिनट दो सेकंड तक बातचीत हुई)
विज्ञापन

यहां से खरीदा नंबर

मोबाइल ट्रू कालर एप पर काल करने वाले का नंबर शक्ति केकेके के नाम से आ रहा है। सिम मद्रास से लिया गया है। मगर, धमकी देने वाले की भाषा आम बोलचाल की थी। उक्त नंबर को 15 लोगों ने काल स्पाम पर भी डाला हुआ है। 

काल करने के बाद नंबर स्विच आफ हो गया। शहर के कई चिकित्सकों को पहले भी धमकी मिल चुकी है। कभी काल करके तो कभी पत्र भेजकर धमकी दी गई है। पुलिस ने मुकदमे भी दर्ज किए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें