फाउंड्री नगर स्थित जेनरेटर फैक्ट्री के ताले तोड़कर चोरों ने तकरीबन 40 हजार का सामान और नगदी चोरी कर ली। फैक्ट्री में लगे सीसीटीवी कैमरों में तीन चोरों की तस्वीर कैद हुई है। कमला नगर निवासी राजेंद्र खंडेलवाल की फाउंड्री नगर में जेनरेटर फैक्ट्री है। मंगलवार रात को फैक्ट्री में पीछे के रास्ते से तीन चोर घुस आए। ऑफिस के ताले तोड़कर चोरों ने वारदात की। फैक्ट्री में चौकीदार भी है, लेकिन उसे घटना के बारे में पता नहीं चल सका। सुबह कर्मचारियों के आने पर जानकारी हुई। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों का चेक किया। इसमें रात तकरीबन साढ़े नौ बजे तीन चोर आफिस के अंदर घुसते दिख रहे हैं। सभी ने कपड़े से अपने चेहरे ढक रखे हैं।