फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में पुराने नोट बदलवाने का खेल आया सामने

Tue, 13 Dec 2016 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /आगरा
विज्ञापन
note - फोटो : ani
विज्ञापन
थाना हरीपर्वत क्षेत्र में पुराने नोट बदलवाने का खेल सामने आया है। एक युवक ने 4.5 लाख रुपये की रकम 20 प्रतिशत कमीशन लेकर बदलवाने का ठेका लिया। हालांकि वह काफी समय बाद भी रकम बदलवा नहीं सका। इस पर रुपये देने वाले ने रकम वापस मांगी। युवक टालमटोल करने लगा। मामला थाना हरीपर्वत पहुंच गया। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों में लेन-देन का विवाद था। किसी तरह की शिकायत नहीं की गई है।
विज्ञापन

मामला एक सप्ताह पहले का है। हरीपर्वत क्षेत्र के एक व्यक्ति के पास 4.5 लाख के पुराने एक हजार और 500 के नोट थे। उसकी मुलाकात क्षेत्र के एक युवक से हुई। युवक ने उससे कहा कि वह नोट बदलवा देगा। मगर, 20 प्रतिशत कमीशन देना होगा। कमीशन पर नोट बदलवा तय हो गया। बताया गया है कि मगर, 15 दिन बीतने के बाद भी युवक रकम बदलवा नहीं सका। इस पर उसने युवक से अपने रुपये वापस मांगे। मगर, वह टालमटोल करने लगा। एक बार दोनों के बीच झगड़ा भी हो गया। बात इतनी बढ़ी की थाना हरीपर्वत में शिकायत की गई। दोनों थाने पर आए तो युवक रुपये लेकर पहुंच गया। इस पर कोई शिकायत नहीं की गई। पुलिस का कहना है कि मामला नोटबंदी से पहले का है। लेन-देन का विवाद हुआ था। लिखित में कोई शिकायत नहीं की गई। बता दें, इससे पहले सदर थाना पुलिस ने इंश्योरेंस एजेंट से 50 लाख बरामद किए थे। तब भी यह बात सामने आई थी कि इन्हें 30 फीसदी कमीशन पर बदलने के लिए ले जाया जा रहा था। नोट हजार और पांच सौ के थे, जो बंद हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें