फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनापार में तेंदुए का हल्ला, दहशत  

Sun, 06 Nov 2016 12:30 AM IST
यमुनापार में तेंदुए का हल्ला, दहशत  
विज्ञापन
यमुनापार में तेंदुए का हल्ला, दहशत   - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
एत्माद्दौला के सुशील नगर और प्रकाश नगर में शनिवार रात को तेंदुए का हल्ला मच गया। घर के बाहर बैठी बालिका को एक जानवर द्वारा घायल करने के बाद लोगों ने पुलिस को तेंदुए के हमले की सूचना दी। लोग लाठी-डंडे लेकर तलाश करने लगे। सूचना पर पुलिस भी आ गई। पुलिस ने भी यमुना किनारे तक चेक किया, लेकिन तेंदुआ नहीं मिल सका। देर रात तक लोग उसकी तलाश में लगे रहे। 
विज्ञापन

घटना तकरीबन रात आठ बजे की है। सुशील नगर निवासी शमशेर की पांच साल की बेटी शिंबुल घर के बाहर बैठी हुई थी। वह पिल्लों (कुत्ते के बच्चे) से खेल रही थी। बताया गया कि तभी जंगली जानवर ने पिल्लों पर हमला बोला। बच्ची ने भगाया तो उस पर भी झपटा। इससे वह घायल हो गई। चीखपुकार सुनकर घरवाले आ गए। शमशेर की पत्नी फिरोज, मीना देवी, कन्हैया ने जानवर को झाड़ियों में भागते हुए देखा। इतने में तेंदुए का हल्ला मच गया। लोग घरों से लाठी-डंडे लेकर निकल आए। आग भी जला दी गई। महिलाओं और बच्चों को घरों की छत पर चढ़ा दिया गया। इसकी खबर पर एसओ एत्माद्दौला फोर्स के साथ आ गए। एक घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस लौट गई। महेश ने बताया कि इस जंगली जानवर ने चार पिल्लों को मार दिया है। कुछ लोगों पर भी झपटा। हालांकि कुछ लोगों का यह भी कहना है कि वह तेंदुआ नहीं है। 

न्यू आगरा में निकला था तेंदुआ 
बता दें, कि पिछले कुछ महीने पहले न्यू आगरा की इंद्र पुरी में एक कोठी में तेंदुआ पकड़ा गया था। इससे दहशत फैल गई थी। बाद में वन विभाग की टीम उसे पकड़कर ले गई थी। इसके बाद खेरिया मोड़ में तेंदुए की दहशत फैल गई थी। हालांकि यहां तेंदुआ नहीं मिला था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें