फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में एक कोचिंग सेंटर के छात्र ने शिक्षक पर अश्लील हरकतें करने तथा मोबाइल में गंदी फिल्में दिखाने का आरोप लगाया। परिवारीजन छात्र को लेकर थाने पहुंचे और तहरीर दी।
बताया गया है कि शिकोहाबाद के पाली इंटर कॉलेज में पढ़ने वाला छात्र स्टेशन रोड स्थित एक कोचिंग सेंटर में पढ़ने जाता है। छात्र का आरोप है कि कोचिंग सेंटर पर पढ़ाने वाला शिक्षक छात्र से अश्लील हरकतें करता है और अच्छा मोबाइल देने का प्रलोभन दे रहा है।
शनिवार सुबह जब छात्र कोचिंग पढ़ने गया तो शिक्षक छात्र को कमरे में ले गया और उसे अपना मोबाइल दे दिया। मोबाइल में गंदी फिल्में दिखाने लगा और अश्लील हरकतें करने लगा। छात्र ने परिवारीजनों को शिक्षक के व्यवहार की जानकारी दी।
छात्र की मां कोचिंग पर पहुंची और शिक्षक से कहासुनी हुई। इसके बाद परिवारीजन छात्र को लेकर थाने पहुंचे और तहरीर दी। इस संबंध में थाना पुलिस ने बताया छात्र के परिवारीजनों ने तहरीर दी है।