फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के शिक्षक ने होटल में करंट लगाकर किया सुसाइड

Wed, 10 Jun 2015 02:30 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के कालका जी स्थित देश बंधु कालेज के पास रहने वाले जगदीश राज सेठी (65) पुत्र एमआर सेठी गणित के शिक्षक थे। वह होम ट्यूशन देते थे। उनका एक बेटा पुनीत और बेटी सोनिया है। बेटी की शादी हो गई है। जगदीश बेटे के साथ ही रहते थे। वह सोमवार शाम तकरीबन सात बजे अपनी आई 10 कार से गुरु तेग बहादुर कालोनी, सिकंदरा में होटल हरपाल में आए। उन्होंने कमरा नंबर 107 बुक किया। मंगलवार सुबह तकरीबन 9:30 बजे नाश्ते के बाद फिर से अपने कमरे में चले गए। इसके बाद बाहर नहीं आए। दोपहर तकरीबन ढाई बजे मैनेजर संतोष खन्ना ने कार को हटाने के लिए उन्हेें फोन मिलाया तो वह दिल्ली में उनकी बेटी सोनिया को लगा। सोनिया ने  बताया कि उसके पिता लापता है। जब उन्हें पता चला कि पिता आगरा में हैं तो पति के साथ यहां के लिए निकल गईं।
विज्ञापन

उधर, होटल कर्मचारियों ने कमरे का गेट खटखटाया तो कोई उत्तर नहीं मिला।  रात तकरीबन आठ बजे सोनिया पहुंच गईं। उनके साथ होटल की दूसरी चाभी से गेट खोला गया। अंदर जगदीश राज का शव पड़ा हुआ था। उनके एक हाथ की घड़ी तो दूसरे हाथ में पहने कड़े से बिजली का तार जुड़ा हुआ था। उसमें करंट भी चालू था। पुलिस ने करंट को बंद किया।
सुसाइड नोट : मेरा बेटा नहीं करें अंतिम संस्कार
कमरे में मिले सुसाइड नोट में लिखा है कि मेरी मौत के बाद लाश बेटे को नहीं सौंपा जाए। उसे मेरी मौत की जानकारी भी न दें। मेरा अंतिम संस्कार भाई राजन करे। अगर, वो न आए तो पंडित से अंतिम संस्कार करा दिया जाए। इस घटना के लिए होटल स्टाफ को भी न परेशान किया जाए। मेरा कड़ा और लिफाफा मेरी बेटी को दे देना।
विज्ञापन

मंत्रियों के बच्चों को पढ़ाते थे
बेटी के नहीं रुक रहे आंसू
घटना की जानकारी पर बेटी सोनिया और दामाद हरिओम सचदेवा भी पहुंच गए। बेटी के आंसू नहीं रुक रहे हैं। परिवारीजनों ने बताया कि बेटे और बहू से आए दिन कहासुनी होती थी। सोमवार को भी कहासुनी हुई थी। इसके बाद ही घर से निकलकर आए थे। उन्होंने अपना फोन भी स्विच आफ कर दिया था।   जगदीश राज दिल्ली के कई मंत्री के बच्चों को भी पढ़ाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें