फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैयदपाड़ा में बवाल, निर्दोष मारा गया

Mon, 01 Feb 2016 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आलमगंज के मोहल्ला सैयदपाड़ा में रविवार रात करीब दस बजे एक ही समुदाय के दो पक्षों में 200 वर्ग गज के प्लाट के विवाद में आधे घंटा तक पथराव हुआ। 10-12 राउंड फायरिंग भी हुई। इस झगड़े से अलग घर के बाहर खड़े जावेद (32) की गोली लगने से मौत हो गई और एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आधी रात को पुलिस ने दोनों पक्ष के लोगों के घरों पर दबिश दी लेकिन सभी फरार हो चुके थे।  
विज्ञापन

प्लाट का विवाद अलीशेर और युसुफ के बीच है। दोनों प्लाट पर अपना दावा करते हैं। कब्जे के प्रयास मेें पहले भी उनमें कई बार झगड़ा हो चुका है। रविवार रात को अलीशेर और युसुफ में पहले कहासुनी हुई। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग पिस्टल और तमंचे निकाल लाए। छतों से पथराव किया गया। बताते हैं, महिलाओं ने भी पत्थर फेंके। आमने-सामने की फायरिंग हुई लेकिन इसकी चपेट में दो बेकुसूर युवक आए।
खालिद का बेटा जावेद घर के बाहर खड़ा बवाल को देख रहा था। तभी एक गोली उसके सीने में आकर लगी। उसे परिवारीजन पहले पुष्पांजलि और फिर जीजी नर्सिंग होम ले गए। जीजी में डाक्टरों ने उसे मृत बताया। दूसरे घायल को उसके परिवारीजन इलाज के लिए ले गए। समाचार दिए जाने तक उसके नाम का पता नहीं चल पाया था। बवाल की सूचना पर एसपी सिटी आरके सिंह, सीओ लोहामंडी राजेंद्र यादव चार थानों की फोर्स लेकर पहुंचे। बलवाइयों केघर दबिश दी गई लेकिन वहां सिर्फ महिलाएं मिलीं। एसपी सिटी ने बताया कि  पुलिस अपनी ओर से बलवे और हत्या का केस दर्ज करेगी। आरोपियों पर कडी़ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें