फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोड पर स्पीड ब्रेकर के लिए दो पक्ष भिड़े, युवक को मारी गोली, हालत गंभीर

Fri, 08 Jun 2018 12:42 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मैनपुरी के औंछा थाना क्षेत्र के गांव भगवंतपुरा में ब्रेकर के विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। एक पक्ष के लोगों ने फायरिंग कर दी। 
विज्ञापन


फायरिंग में एक युवक को सीने में गोली लगी। इसके बाद फायरिंग करने वाले आरोपी वहां से भाग निकले, जबकि घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

औंछा थाना क्षेत्र के भगवंतपुरा में पिछले कई दिनों से दो पक्ष में विवाद चला आ रहा है। विवाद की वजह गली में बना स्पीड ब्रेकर है।इसको लेकर उन लोगों में मारपीट भी हो चुकी है। 
विज्ञापन

एक पक्ष स्पीड ब्रेकर हटाना चाहता है जबकि दूसरा पक्ष उसे वहीं बने रहने पर अड़ा हुआ है। इसी को लेकर दोनों पक्ष शुक्रवार को एक बार फिर आमने-सामने आ गए। 

फायरिंग में समरेंद्र नाम के युवक को गोली लग गई। गोली उसके सीने में लगी। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। अभी किसी पक्ष पर मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिसबल तैनात कर दिया गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें