फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे ने पीट-पीटकर वृद्ध मां को मार डाला

Tue, 05 Apr 2016 01:21 AM IST
अमर उजाला अागरा
विज्ञापन
हत्‍या का आराोपी - फोटो : अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
दयालबाग के वीर नगर में 85 वर्षीय वृद्धा शीला देवी की सोमवार सुबह घर में पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप उसके बड़े बेटे गोपाल पर है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर का कहना है कि बेटा अक्सर मां के साथ मारपीट करता था। सोमवार को भी मारपीट की थी, जिससे उनकी मौत हो गई। शीला देवी पत्नी तुलाराम बेटे गोपाल और राकेश के साथ रहती थी। तीन बेेटियों की शादी हो चुकी है। गोपाल संजय प्लेस स्थित विस्फोटक नियंत्रण विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। राकेश आटो चलाता है। उसने आरोप लगाया कि गोपाल मां और घरवालों के साथ अक्सर मारपीट करता है। दो साल पहले उसने मां के साथ मारपीट की थी, तब उनका हाथ में फ्रैक्चर हो गया था। मोहल्ले के लोग भी उसकी हरकतों से परेशान हैं। 27 साल पहले गोपाल के झगड़ों की वजह से उसकी पत्नी सुषमा घर छोड़कर चली गई थी।  राकेश ने बताया कि एक महीने से घर में निर्माण कार्य चल रहा है। इस वजह से वह पत्नी और बच्चों को लेकर नजदीक ही किराये के मकान में रह रहा है। वह रोजाना भाई गोपाल और मां के लिए भोजन लेकर आता था। सोमवार सुबह 11 बजे घर आया तो मां फर्श पर पड़ी थीं। गोपाल स्टूल पर बैठा था। मां के सिर और गर्दन पर चोट का निशान था। नाक से खून निकल रहा था। यह देखकर उनके होश उड़ गए। वह मां को पहले जिला अस्पताल, फिर एसएन मेडिकल कालेज इमरजेंसी लेकर पहुंचा, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। उसने आरोप लगाया कि गोपाल ने मां की हत्या की है।   मिलने नहीं आती थी पत्नी  परिवारीजनों ने बताया कि गोपाल की पत्नी भी कभी उससे मिलने नहीं आई। गोपाल की हरकतों की वजह से विभाग से भी उसका ट्रांसफर किसी अन्य जिले में कर दिया गया था। मगर, उसने फिर से आगरा में ट्रांसफर करा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें