फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी और जूनियर डाक्टर के वाहन भिड़े, मारपीट

Fri, 10 Feb 2017 01:17 AM IST
व्यापारी और जूनियर डाक्टर के वाहन भिड़े, मारपीट
विज्ञापन
Medical
विज्ञापन
थाना एमएम गेट के चित्रा सिनेमा के पास एक व्यापारी की एक्टिवा की टक्कर जूनियर डाक्टर की बाइक से हो गई। व्यापारी का आरोप है कि जूनियर डाक्टर ने उसके साथ मारपीट की। वहीं जूनियर डाक्टर ने आरोप को गलत बताया। 
विज्ञापन

घटना गुरुवार रात की है। बाग फरजाना निवासी व्यापारी विशेष गुप्ता की घर के बाहर ही फ्रिज एसी रिपयेरिंग की दुकान है। रात करीब 11 बजे वह एक्टिवा से घर की ओर आ रहा था। तभी उसकी एक्टिवा की टक्कर सामने से आते ही जूनियर डाक्टर आलोक श्रीवास्तव की बाइक से हो गई। दोनों में विवाद हो गया। जूनियर डाक्टर ने बताया कि व्यापारी ने गालीगलौज की और अपने साथियों को बुलाकर मारपीट की। वहीं व्यापारी का कहना वह घर लौटकर आया तो जूनियर डाक्टर भी आ गए। उन्होंने दुकान में घुसकर मारपीट शुरू कर दी। उसने शटर बंद कर लिया। इस पर स्कूटर में तोड़फोड़ कर दी। वह पुलिस को भी लेकर उसके घर पर आए थे। देर रात जूनियर डाक्टर इमरजेंसी पर जमा हो गए। उन्होंने हंगामा कर दिया और कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले को शांत कराने में लगी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें