फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी में रोड़े डाल रही गर्लफ्रेंड को जहर देकर मारा, फिर खुद भी न जी पाया

Fri, 06 Oct 2017 07:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)
विज्ञापन
जहर
विज्ञापन
फिरोजाबाद के थाना ‌सिरसागंज क्षेत्र में हुए मर्डर और सुइसाइड केस का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस का कहना है कि सुइसाइड करने वाले युवक ने पहले युवती को जहर देकर मारा। इसके बाद वह तनाव नहीं झेल पाया और करीब एक महीने बाद उसने भी आत्महत्या कर ली।  
विज्ञापन


थाना ‌सिरसागंज के प्रभारी दीपक चंद्र दीक्षित के अनुसार 24 जून को सिरसागंज थाना के अरांव चौकी क्षेत्र में युवती का शव मिला था। उसकी पहचान मैनपुरी के गांव नगला केहरी निवासी राजकुमारी उर्फ बबली के रूप में हुई। बताया गया है कि बबली की हत्या अवैध संबंधों और शादी में रोड़ा बनने पर उसके ही प्रेमी ने कर दी थी। 

शव मिलने के बाद मृतका के रिश्तेदार रामवीर सिंह निवासी इकराम विछवां मैनपुरी ने चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने मृतका के मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाई। जिसमें अंतिम कॉल नगला भूपाल निवासी छात्र हरिओम की निकली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

नाबालिग रूम पार्टनर से भी बनाए संबंध

जब पुलिस ने सीडीआर निकलवाई तो पता चला कि हरिओम से महिला की काफी लंबी बातें हुईं थीं। हरिओम आगरा में जीएनएम का कोर्स कर रहा है। उसके साथ एक किशोर भी रूम पार्टनर है। बबली के संबंध हरिओम से थे। 

आरोप है कि वह नाबालिग रूम पार्टनर से भी संबंध बना रही थी। परिवारीजनों ने हरिओम की शादी तय कर दी तो बबली ने रोड़ा अटका दिया। वह उसे और उसके दोस्त को धमकी दे रही थी। 

24 जून को हरिओम बबली को बाइक से ले गया। कोल्डड्रिंक में जहरीला पदार्थ मिलाकर उसे पिला दिया। उसके शव को अरांव क्षेत्र में फेंक दिया। इस घटना के एक महीने बाद हरिओम ने भी आत्महत्या कर ली थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें