फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारा इंडिया के अधिकारियों के खिलाफ रिपोर्ट के आदेश

Thu, 06 Oct 2016 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अदालत
विज्ञापन
सीजेएम ओमप्रकाश ने थाना न्यू आगरा के एक मामले में धोखाधड़ी, धन हड़पने और कूटरचित योजना के आरोप में सहारा इंडिया के कमला नगर स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में कार्यरत शाखा प्रबंधक रवि चतुर्वेदी, रीजनल मैनेजर आरके शर्मा, फ्रेंचाइजी मैनेजर राजीव कुमार मित्तल और कार्यालय इंचार्ज अलीगढ़ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिये हैं। वादी मलपुरा निवासी कपिल मित्तल इसी कंपनी का एजेंट है। उसका कहना है कि 1 जुलाई 2007 से अगस्त 2016 तक उसने फील्ड वर्कर के रूप में कार्य किया। तमाम लोगों से धनराशि प्राप्त कर सहारा इंडिया के कार्यालय में जमा कराई। उसकी रसीद भी दी गई लेकिन अब लोगों की पालिसी परिपक्व होने के बाद उनका भुगतान नहीं किया जा रहा है। वादी ने जब पालिसी धारकों के साथ गया तो उसे भी धक्का देकर भगा दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें