फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम विवाह करने पर बेटी को किया घर में कैद

Sat, 11 Feb 2017 12:26 AM IST
प्रेम विवाह करने पर बेटी को किया घर में कैद
विज्ञापन
रेप - फोटो : DEMO Pics
विज्ञापन

विज्ञापन

प्रेम विवाह करने पर परिवारीजनों ने बेटी को घर में कैद कर लिया। युवती ने अपनी सहेली की मदद से पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उसे मुक्त कराया। 
सिकंदरा क्षेत्र की रहने वाली युवती एमकॉम की छात्रा है। उसकी बहन की शादी ताजगंज क्षेत्र में हुई है। युवती के प्रेम संबंध तीन साल से बहन के देवर से चल रहे हैं। दोनों ने एक साल पहले प्रेम विवाह कर लिया। एक सप्ताह पहले युवती के परिवारीजनों को पता चल गया। इस पर परिवारवालों ने युवती पर शादी तोड़ने का दबाव डालना शुरू कर दिया। युवक के घरवाले भी खिलाफ हो गए। इस पर युवक और युवती घर से भाग निकले। कुछ दिन पहले परिवारवाले दोनों को किसी तरह मनाकर घर ले आए। शादी का आश्वासन दिया। युवती तीन महीने की गर्भवती भी है। शुक्रवार दोपहर को युवती की सहेली ने पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी कि उसकी सहेली को घरवालों ने कैद कर लिया है। उसका जबरन गर्भपात भी कराना चाहते हैं। उसकी जान को खतरा है। इसकी जानकारी पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने युवती को मुक्त कराया। इंस्पेक्टर थाना सिकंदरा ने बताया कि युवती को थाने लाकर उसके प्रेमी को बुलाया गया। मगर, वह नहीं आया है। इस पर युवती को वृद्धा आश्रम में रखा गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें