फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जान देने के लिए रेल ट्रैक पर लेटी रेप पीड़िता

Sun, 27 Sep 2015 02:07 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
 समझौते के लिए मिल रही धमकी और पुलिस के कार्रवाई न करने से परेशान रेप पीड़िता ने शनिवार को जान देने की कोशिश की। वह आजमपाड़ा में रेलवे ट्रैक पर लेट गई। यह देख आसपास के लोग पहुंच गए। उन्होेंने उसे बचा लिया। सूचना पर पुलिस भी पहुंची।
विज्ञापन

शाहगंज क्षेत्र की रहने वाली नाजरीन (बदला हुआ नाम) के साथ हाथरस निवासी उसके रिश्तेदार ने दुराचार किया था। उसकी अश्लील क्लिप बनाकर ब्लैकमेलिंग भी की। मामले में 24 जुलाई को थाना शाहगंज में आरोपी रिश्तेदार समेत 11 लोगों के खिलाफ दुराचार, चौथ वसूली समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेजा, मगर वह कुछ ही दिन बाद जमानत पर छूट आया। आरोप है कि तभी से रेप पीड़िता पर समझौते का दबाव बनाया जा रहा है।
नाजरीन ने बताया कि मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए वह पुलिस अधिकारियों से गुहार लगा चुकी है, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही। विवेचक ने मुकदमे में अश्लील क्लिप को शामिल नहीं किया है। थाने जाओ तो पुलिसकर्मी दुर्व्यवहार करते हैं। पिछले दिनों सीओ लोहामंडी ने फटकार कर भगा दिया। बकरीद पर नाजरीन पर रिश्तेदारों ने दोबारा समझौते का दबाव बनाया। धमकाया कि पुलिस दो महीने में कुुछ नहीं कर सकी तो अब क्या करेगी। इससे आहत होकर नाजरीन सुबह तकरीबन सात बजे आजमपाड़ा में रेलवे ट्रैक पर पहुंची और पटरियों पर लेट गई। इसी बीच ट्रेन आ गई। यह देख आसपास के लोगों ने उसे बचा लिया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस विवाहिता को घर छोड़कर चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें