फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिहाई का आदेश न आने से बढ़ी 250 कैदियों की चिंता, गणतंत्र दिवस पर मिलनी है 'आजादी'

Fri, 25 Jan 2019 03:20 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
jail
विज्ञापन
आगरा के केंद्रीय कारागार में सजा काट रहे वृद्ध और बीमार कैदियों की रिहाई का आदेश गुरुवार रात तक नहीं आया। इससे बंदियों की चिंता बढ़ गई है। गणतंत्र दिवस पर इन कैदियों की रिहाई होनी है। 
विज्ञापन

 
कारागार प्रशासन के सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय कारागार के वृद्ध और बीमार कैदी काफी समय से अपनी रिहाई की मांग कर रहे थे। हाल ही में कोर्ट के आदेश के बाद शासन ने वृद्ध और बीमार कैदियों की रिहाई की प्रक्रिया के लिए सूची मांगी थी। 

इसके लिए केंद्रीय कारागार से 250 बंदियों की प्रक्रिया पूरी कराकर फाइल भेजी गई थी। इन कैदियों को गणतंत्र दिवस पर रिहा होना था। मगर, कैदियों की रिहाई का आदेश गुरुवार रात तक नहीं आया। 
विज्ञापन


रिहाई का आदेश न आने से कैदी चिंतित हैं। उन्हें लग रहा है कि 26 जनवरी पर उनकी रिहाई नहीं हो सकेगी क्योंकि रिहाई आदेश शुक्रवार को भी आ जाता है तो दो दिन कागजी प्रक्रिया पूरी होने में लग जाएंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें