फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस अभिरक्षा से बदायूं का बंदी फरार 

Wed, 01 Jun 2016 02:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एसएन मेडिकल कालेज के मेडिसिन विभाग में भर्ती बदायूं का बंदी चंदन सिंह (25) पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया। पुलिसकर्मियों ने पांच घंटे बाद सौ नंबर पर जानकारी दी। तब सीओ कोतवाली मनीषा सिंह फोर्स के साथ पहुंचीं। थाना एमएम गेट एसओ ने बताया कि गारद में तैनात एसआई और दो सिपाही भी सामने नहीं आए हैं। उनकी तलाश की जा रही है। पुलिसकर्मियों और बंदी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

गोरखपुर निवासी चंदन सिंह पुत्र दीनानाथ बदायूं जिला जेल में बंद था। उसको पेट दर्द की शिकायत थी। मंगलवार दोपहर 12 बजे उसे एसआई सत्येंद्र कुमार, सिपाही रामपाल और सुरेश चंद मेडिकल कालेज की इमरजेंसी लेकर आए थे। चेकअप के बाद उसे वार्ड नंबर सात में भर्ती कर दिया गया। शाम तकरीबन चार बजे बंदी पुलिसकर्मियों को चकमा देकर भाग गया। पुलिसकर्मियों को काफी देर बाद इसकी जानकारी हुई। वह उसे ढूंढने की कहकर चले गए। रात तकरीबन नौ बजे एसआई ने सौ नंबर पर जानकारी दी। रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर पुलिस ने उसकी तलाश की। पुलिसकर्मियों को भी तलाशा जा रहा है।

खोल दी थी हथकड़ी, आराम फरमा रही थी पुलिस
बताया गया है कि मेडिकल कालेज में भर्ती होने के बाद पुलिसकर्मियोें ने बंदी की हथकड़ी खोल दी थी। पुलिसकर्मी आराम फरमा रहे थे। इसी कारण बंदी आसानी से फरार हो गया। इससे पहले भी पुलिस उसे तीन बार चेकअप के लिए आगरा ला चुकी है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि भागने में उसकी किसी ने मदद भी की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें