फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म का मामला: सलाखों के पीछे पहुंचा आरोपी संचालक, आश्रम पर लगा ताला

Thu, 27 Jun 2019 09:36 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
दुष्कर्म का आरोपी आश्रम संचालक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा के रुनकता में रेणुका धाम के पास स्थित श्री ओम शांति आश्रम में अनुयायी युवती के साथ दुष्कर्म के मामले में आरोपी आश्रम संचालक भगवान सिंह को बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से जेल भेज दिया गया। 
विज्ञापन


उधर, आश्रम में रह रहे सेवादार और अनुयायी युवतियां आश्रम छोड़कर चली गईं। आश्रम पर ताला लटक गया है। पीड़ित युवती का मेडिकल परीक्षण हो गया है। गुरुवार को कोर्ट में उसका बयान दर्ज कराया जाएगा।

आश्रम में फिलहाल दो युवतियां रह रही थीं। एक युवती राजस्थान के आश्रम में गई थी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि आश्रम उसी ने भगवान सिंह के साथ मिलकर खोला था। लोगों को यही बताया जाता था कि आश्रम को युवती चलाती है जबकि संचालन भगवान सिंह करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई युवतियों के साथ किया दुष्कर्म

पीड़ित युवती ने मीडिया के सामने आरोप दोहराया कि भगवान सिंह ने कई युवतियों के साथ गलत काम किया है। वे युवतियां पुलिस से शिकायत करना चाहती हैं लेकिन डर रही हैं। डर इस बात है कि उनका क्या होगा? वे परिवार छोड़कर आई हैं, घर के दरवाजे बंद हो चुके हैं। अगर पुलिस उनसे बात करे तो सच सामने आ सकता है। 

युवती ने मंगलवार को एफआईआर दर्ज कराई थी। रुनकता के लोगों ने आश्रम बंद कराने के लिए हंगामा किया था। इसके बाद वहां रह रही युवतियां और अन्य लोग चले गए। सिकंदरा थाना के प्रभारी ने बताया कि मजिस्ट्रेटी बयान के बाद इस मामले में आगे की कार्रवाई की दिशा तय होगी।

ब्रह्माकुमारी आश्रम ने कहा, रुनकता का केंद्र संस्था का नहीं

प्रजापिता बह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के आगरा सब जोन की प्रभारी बीके शीला ने कहा कि रुनकता के जिस आश्रम में दुष्कर्म का मामला सामने आया है, उसे ब्रहमाकुमारी से बताया जाना सही नहीं है। ब्रहमाकुमारी संस्था रुनकता प्रकरण की पुरजोर भर्त्सना और निंदा करती है। 

यह भी स्पष्ट किया कि संस्था का कोई केंद्र मुख्यालय से प्रमाण पत्र के जारी हुए नहीं खुलता है। संस्था के केंद्रों का संचालन समर्पित बहनें करती हैं। रुनकता में भगवान सिंह के द्वारा संचालित आश्रम का न तो मुख्यालय से संबंध है, न ही वह ब्रह्माकुमारी आश्रम है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें