फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: युवकों की पिटाई से घायल लस्सी विक्रेता की मौत, दुकानदारों में आक्रोश, बाजार बंद

Sun, 26 May 2019 01:04 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
युवक की मौत के बाद बाजार में लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा में लस्सी के पैसे मांगने पर हुए हमले में घायल लस्सी विक्रेता ने शनिवार रात इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उसकी मौत से दुकानदारों में आक्रोश फैल गया। चौक बाजार क्षेत्र में लोगों ने दुकानें बंदकर सड़क पर जाम लगा दिया। वे आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं। वहीं मामला दो समुदाय से जुड़ा होने पर बाजार में पुलिस फोर्स तैनात किया गया है।
विज्ञापन


घटना 18 मई की है। शहर के चौक बाजार में नत्थो लस्सी भंडार है। यहां नत्थो के बेटे पंकज और भारत बैठते हैं। 18 मई की रात करीब साढ़े आठ बजे इस दुकान पर लस्सी पीने के लिए समुदाय विशेष के कुछ युवक आए थे। इन लोगों ने आठ लस्सी बनवाईं। 

जब पंकज ने पैसे मांगे तो झगड़ा करने लगे। युवकों ने अपने साथियों को बुला लिया। सभी ने पंकज एवं उसके भाई भारत को बेरहमी से पीटा। हमले में भारत गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शनिवार रात उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। वहीं घटना के बारे में जब दुकानदारों को पता चला तो उनमें आक्रोश फैल गया। उन्होंने दुकानें बंदकर चौक बाजार में जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही फोर्स के साथ पुलिस अफसर मौके पर पहुंच गए है। लोगों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है।

बता दें कि मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। घटना के अगले दिन ही आरोपियों को गिरफ्तारी की मांग को लेकर दुकानदारों ने विरोध प्रदर्शन भी किया, लेकिन पुलिस ने मामले को गंभीरता नहीं लिया। शनिवार को घायल की मौत होने से आक्रोश और बढ़ गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें