पंजाब के गांव दलेलपुर में पिता ने बेटी की हत्या की
- फोटो : अमर उजाला
पास के एक गांव में प्रेम प्रसंग के चलते युवती की हत्या कर दिए जाने के मामले में पुलिस ने पहले तो कोई कार्रवाई नहीं की और सूचना मिलने पर भी मौका मुआयना करने नहीं गई लेकिन जब अफसरों ने सवाल जवाब किए तो हत्या तो आत्महत्या साबित करने में लग गई। पुलिस ने युवती के प्रेमी बताए गए युवक का भी पता नहीं लगाया। वह घटना के बाद गांव छोड़ गया था। उसके परिवार से भी बात नहीं की। युवती की हत्या के आरोपी बताए जा रहे लोगों के बयान के आधार पर ही केस को सुसाइड बता दिया। पुलिस ने फोरेंसिक टीम भी नहीं बुलाई। यह केस अभी तक दर्ज भी नहीं किया गया है। पुलिस का कहना है कि तहरीर नहीं मिली है। बता दें, गांव से पुलिस को सूचना दी गई थी कि युवती को जिंदा जलाया गया है। इसके बाद आनन फानन में उसके शव का दाह संस्कार भी कर दिया गया था। इसका सच उसका प्रेमी बता सकता है। पुलिस ने उसे तलाश करना भी जरूरी नहीं समझा। पुलिस ने बताया कि युवती और युवक को एक साथ देख लिया गया था। इसके बाद युवक भाग गया। युवती ने सुसाइड कर लिया।