फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉल डिटेल से ही निकला कातिल का नाम

Tue, 31 May 2016 12:53 AM IST
अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
मुइन हत्‍याकांड - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
विज्ञापन
 जूता कारोबारी हाजी मुईन की हत्या में पुलिस को अहम सुराग मिल गए हैं। पुलिस सूत्रों का तो यहां तक कहना है कि वारदात उनके करीबी ने ही कराई है। उसके खिलाफ सिर्फ साक्ष्य जुटाया जाना शेष है। उनके मोबाइल की कॉल डिटेल रिकार्ड ने तस्वीर काफी हद तक साफ कर दी है। उनकी हत्या घर के पास ही कर दी गई थी। इसके बाद शव को सूटकेस में रखकर कार से एत्मादपुर में फेंका गया।
विज्ञापन

उनकी हत्या 17 मई की रात में ही कर दी गई थी। उनकी पत्नी चांदनी बेगम ने थाना ताजगंज में गुमशुदगी 23 को दर्ज कराई। पुलिस की जांच का एक बिंदू यह भी है कि गुमशुदगी दर्ज कराने में इतनी देरी क्यों की गई, जबकि उनका मोबाइल फोन 17 की रात ही स्विच आफ हो गया था। पुलिस सूत्रों ने बताया कि 17 मई की रात 10:15 बजे उनके पास फोन आया था। इसे सुनकर ही वह घर से चल दिए थे। इस फोन नंबर की आईडी निकलवा ली गई है। इसके बाद ही पुलिस ने हत्या में करीबी का हाथ होने का दावा किया है। वारदात का मकसद अभी तक साफ नहीं हो पाया है। पुलिस ने कुछ और कॉल डिटेल निकलवाई हैं। पुलिस यह भी मालूम कर रही है कि उनकी हत्या से किसे फायदा हो सकता है?

बेटे से लंबी पूछताछ
हाजी मुईन का बेटा गुड्डा सोमवार को बंगलूरू से लौटा। उसने बताया कि वह अब्बा की तलाश में वहां गया था। पुलिस ने उससे लंबी पूछताछ की। पुलिस सूत्रों ने बताया कि तमाम परिवारीजनों और करीबी रिश्तेदारों की 17 और 18 मई की मोबाइल लोकेशन मालूम की जा रही है।
विज्ञापन


भाजपा नेता भी पहुंचे
हाजी मुईन के परिवार को सांत्वना देने भाजपा नेता भी पहुंचे। मुईन ने हत्या से दो दिन पहले ही भाजपा के शहर अध्यक्ष विजय शिवहरे का मंटोला में स्वागत किया था। इसका कई लोगों ने विरोध किया था।
बसपा ने की जल्द खुलासे की मांग
आगरा। हाजी मुईन हत्याकांड के जल्द खुलासे की मांग को लेकर बसपा के प्रतिनिधिमंडल ने एसएसपी से मुलाकात की। इस दौरान बसपा जिलाध्यक्ष प्रमोद रैना, मंडल कोआर्डिनेटर आजाद सिंह, डा. भारतेंदु अरुण, जिला महासचिव देवी सिंह, जिला उपाध्यक्ष टिंका चौधरी, बरकत अली, मुकेश सविता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


हाजी मुईन हत्याकांड में करीबी का हाथ होने का शक है। कई लोगों से पूछताछ की गई है। जल्द ही खुलासा हो जाएगा। असीम चौधरी, सीओ सदर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें