फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहरण के बाद शिक्षक की हत्या

Thu, 11 Jun 2015 02:10 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कागारौल के गांव भिलावली निवासी शिक्षक मानिकचंद (55) खेरागढ़ ब्लॉक के गांव सितौली के जूनियर हाईस्कूल में शिक्षक थे। घरवालों ने बताया कि बुधवार को सुबह लगभग 11 बजे वे कागारौल स्थित स्टेट बैंक से रुपये निकालने की कहकर गए थे। दोपहर डेढ़ बजे तक लोगों ने मानिकचंद को कस्बे में घूमते देखा था। जब कई घंटे बाद भी मानिकचंद घर नहीं लौटे तो परिवारीजनों ने उनकी तलाश शुरू कर दी। शाम तकरीबन चार बजे उनका शव दूरा कागारौल रोड स्थित वैमन मोड़ पर पड़ा मिला। उनकी जेब में छह हजार रुपये और कागजात मिले। इस पर पुलिस ने घरवालों को सूचना दी। हत्यारों ने उनके सीने में गोली मारी थी। एसपीआरए बबीता साहू और सीओ विजय कुमार भी मौके पर पहुंचे। शिक्षक के भतीजे मुकेश ने रंजिश में अपहरण के बाद हत्या की आशंका जताई है। सीओ ने बताया कि देर शाम तक परिवारीजनों ने तहरीर नहीं दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें