फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी: प्रेमी निकला नवविवाहिता पर हमले का आरोपी, मोबाइल ने खोला हमलावार का राज

Tue, 08 Dec 2020 04:29 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
पीड़िता के घर में जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शादीशुदा प्रेमिका ने जब साथ चलने से मना किया तो गुस्से में आकर प्रेमी ने जान लेने की कोशिश की थी। गांव तिसौली में नवविवाहिता पर हुए जानलेवा हमला की वारदात का पुलिस ने मंगलवार को खुलासा किया। पुलिस के अनुसार युवती और युवक के बीच करीब तीन साल से प्रेम संबंध थे। आरोपी ने जुर्म का इकबाल किया है। 
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव तिसौली निवासी युवक की शादी करीब 17 दिन पूर्व थाना किशनी के गांव कुरसंडा निवासी युवती के साथ हुई थी। चार दिन पूर्व पति के दिल्ली चले जाने के बाद रात के समय युवती पर किसी ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया था। मामले की जांच में जुटी पुलिस ने मंगलवार को वारदात का खुलासा किया है। सीओ अमर बहादुर ने प्रेसवार्ता कर बताया कि युवती पर जानलेवा हमला करने वाला कोई और नहीं बल्कि उसका ही प्रेमी सुमित पुत्र महेश चंद्र था। 

दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं, करीब तीन वर्ष से प्रेम संबंध चल रहे थे। पांच दिसंबर की रात प्रेमिका के बुलाने पर ही वह साइकिल से उसके घर पहुंचा था। वहां सुमित ने प्रेमिका से साथ चलने के लिए कहा तो उसने मना कर दिया। यह बात सुनकर प्रेमी सुमित आग बबूला हो गया। साथ लाए चाकू से उसने प्रेमिका पर हमला कर दिया। युवती की चीख सुनकर जब घर में सो रहे लोग व आसपास के लोग जागे तो आरोपी वहां से भाग गया था। प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि मंगलवार को उसे फर्दपुर तिराहा के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। उसके कब्जे से हमले में प्रयुक्त चाकू और मोबाइल बरामद किया गया।
विज्ञापन


पुलिस के हाथ लगा था प्रेमी का मोबाइल
जानलेवा हमला करने के बाद सुमित हड़बड़ाहट में साइकिल लेकर भाग गया था, लेकिन वह अपना मोबाइल युवती के कमरे में ही छोड़ गया था। मौके पर पहुंची पुलिस को घटनास्थल के निरीक्षण के दौरान उक्त मोबाइल बरामद कर लिया था। आरोपी के मोबाइल की खुलासे में अहम भूमिका रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें