फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल से खुल सकता है प्रेमी युगल की हत्या का राज

Mon, 07 Dec 2015 02:10 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
नरेश और भारती की छोटी सी प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत हो गया। दोनों को बड़ी बेरहमी से मारा गया। धौलपुर पुलिस को लग रहा है कि दोनों की हत्या कहीं और करके शव वहां ले जाकर फेंके गए। हत्यारों के बारे में अभी कोई सुराग नहीं लग पाया है। लेकिन तीन मोबाइल फोन की कॉल डिटेल से लाइन मिलने की उम्मीद है। इनमें से एक फोन नरेश का है। एक एक दोनों के परिवारों के सदस्यों का है।
विज्ञापन

पुलिस को शक है कि दोनों को फोन करके धोखे से कहीं बुलाया गया होगा। इसके बाद हत्या की गई। अगर हत्या में किसी करीबी का हाथ है, तो परिवारीजनों के मोबाइल से राज खुल सकता है। पुलिस का मानना है कि हत्या की योजना पहले से बनी होगी। ऐन वक्त पर फोन पर संपर्क किया गया होगा। हालांकि दोनों के परिवारीजनों से पूछताछ भी का जा रही है लेकिन वे लोग खुद को बेकुसूर बता रहे हैं।
 व्हाट्स एप पर भेजे फोटो
धौलपुर पुलिस ने दोनों के शव मिलने के बाद उनके फोटो आस पास के जिलों की पुलिस को भेजे थे। इनमें आगरा जिला भी शामिल था। यहां सदर बाजार थाना की पुलिस को भारती के गायब हो जाने के बारे में जानकारी मिली थी। इसी आधार पर दोनों के घर जाकर फोटो दिखाए तो शनाख्त हो गई।
विज्ञापन

बेरहमी से की गई दोनों की पिटाई
दोनों की हत्या गला घोटकर ली गई लेकिन इससे पहले उन्हें बड़ी बेरहमी से पीटा गया। नरेश के चेहरे पर नीले निशान थे। खून भी निकल रहा था। उसकी हत्या से पहले हाथ भी बांध दिए गए थे  ताकि विरोध न कर पाए। भारती के चेहरे पर भी चोट के निशान साफ नजर आ रहे थे।
मुझे कुछ जानकारी नहीं - गिरिराज
भारती के पिता गिरिराज ने बताया कि उनका खोखा उस गली के सामने है जहां पर नरेश रहता है। वह उनके खोखे पर आता था लेकिन उन्हें पता नहीं था कि उसके मन में क्या है। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी की हत्या की गई है लेकिन यह नहीं पता कि किसने मारा है।
पुलिस से मिली सूचना
नरेश के परिवारीजनों ने बताया कि उन्हें तो पता ही नहीं था कि नरेश कहां है? वह अपनी बहन से यहां दिल्ली गया था। रविवार को उसकी और भारती की हत्या की सूचना पुलिस से मिली। पता नहीं दोनों को किसने मारा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें