फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद में फिर माहौल बिगाड़ने का प्रयास

Tue, 15 Nov 2016 01:09 AM IST
फतेहाबाद में फिर माहौल बिगाड़ने का प्रयास
विज्ञापन
फतेहाबाद में फिर माहौल बिगाड़ने का प्रयास - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
एक महीने से कम समय में फतेहाबाद में तीसरी बार माहौल खराब करने की कोशिश की गई। असामाजिक तत्वों ने शमसाबाद रोड सड़क किनारे बने धर्मस्थल में तोड़फोड़ कर दी। घटना की सूचना मिलते ही हिंदू एकता दल के कार्यकर्ता और भाजपा नेता पहुंच गए। उन्होंने जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को समझाबुझा कर शांत किया।
विज्ञापन

सुबह लोग धर्मस्थल पर पहुंचे तो इसमें की गई तोड़फोड़ का पता चला। थोड़ी ही देर में भीड़ जमा हो गई। लोग हंगामा करने लगे। यहां पहले भी इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं। लोगों का कहना था कि पुलिस इन्हें गंभीरता से नहीं ले रही है। शरारती तत्व माहौल बिगाड़ने की कोशिश में लगे हैं।
लोगों ने जाम लगा दिया। इस पर आस पास के थानों की फोर्स पहुंच गई। पुलिस ने समझाया कि खुराफाती को बख्शा नहीं जाएगा। इसके पीछे जो भी लोग हैं, उनकी जल्द ही पहचान कर ली जाएगी। लेकिन लोग हंगामा करते रहे। बाद में फतेहाबाद सीओ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जाएगी। इसकी तह तक पहुंचा जाएगा। कड़ी से कड़ी कार्रवाई होगी। तब जाकर जाम खोला गया। बता दें, इस तरह की घटनाएं लगातार हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें