फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोसीकलां में चलती ट्रेन से फेंका युवक

Sat, 12 Sep 2015 01:45 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में सवार युवक को कोसीकलां के पास फेेंक दिया गया। दूसरे ट्रैक पर आती ट्रेन की चपेट में आने से उसके दोनों पैर कट गए। घायल युवक ने तीन टीटीई को रिश्वत न देने पर फेंकने का आरोप लगाया है। एसपी जीआरपी मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन

जालौन निवासी संजय झांसी रेलवे स्टेशन से आगरा आने के लिए संपर्क क्रांति एक्सप्रेस की जनरल बोगी में सवार हुए थे। उसे आगरा अपने रिश्तेदार के यहां आना था। ट्रेन के चलते ही बोगी में तीन टीटीई आए और टिकट मांगी। उसके पास टिकट नहीं थी। आरोप है कि टिकट न होने की वजह से टीटीई ने उससे अवैध तरीके से रुपये मांगे। मगर, संजय ने रुपये देने से इंकार कर दिया। ट्रेन आगरा कैंट स्टेशन पर रुकी लेकिन टीटीई ने उसे स्टेशन पर उतरने नहीं दिया। तीनों टीटीई ने मथुरा और कोसीकलां के बीच उसे चलती ट्रेन से फेंक दिया। इस कारण वह दूसरे ट्रैक पर आ रही ट्रेन की चपेट में आ गया। उसके दोनों पैर कट गए। चीख पुकार पर आसपास के लोग उसे अस्पताल लाए, जहां से एसएन मेडिकल कालेज भेज दिया गया। एसपी जीआरपी गोपेश नाथ खन्ना ने बताया कि युवक द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। ट्रेन मेें उस वक्त कौन से टीटी मौजूद थे, ये पता किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें