फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त के घर में फांसी पर लटका मिला युवक, लोग कर रहे ये बातें

Wed, 06 Sep 2017 02:15 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला फिरोजाबाद
विज्ञापन
अात्महत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फिरोजाबाद में बुधवार को सुबह एक युवक का शव उसके दोस्त के घर में लटका मिला। बताया गया है कि युवक रात में अपने दोस्त के घर पर ही रुका था। सुबह दोनों दोस्त साथ टहल कर भी आए। इसके बाद कुछ देर बाद ही घटना हो गई। 
विज्ञापन


बताया गया है कि फिरोजाबाद के नगला मिर्जा निवासी राहुल सैनी के आवास पर उसका दोस्त महावीर नगर निवासी कुलदीप सविता रात को रुका था। सुबह दोनों दोस्त साथ-साथ टहलने गए थे। टहल कर दोनों लोग वापस राहुल के घर ही आ गए। 

कुछ ही देर बाद राहुल ने देखा कि कुलदीप सविता का शव फांसी के फंदे पर लटका है। सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और शव को जिला अस्पताल लेकर आई। यहां कुलदीप के परिवार के लोगों ने उसकी हत्या का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन


मामले में पुलिस ने राहुल सैनी को हिरासत में ले लिया। मामला किसी युवती को लेकर होने की चर्चा भी है। हालांकि दोनों ही परिवार के लोग अभी कुछ नहीं बता रहे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें