वृंदावन कोतवाली क्षेत्र में शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां एक साधुवेशधारी युवक ने गुरुवार को जमीन में दफनाई गई डेढ़ वर्ष की बच्ची का शव निकालकर उसके साथ छेड़छाड़ की। उसने बच्ची के शव की ऐसी हालत कर दी, जिसे देखकर लोगों का कलेजा कांप गया।
वहां से गुजर रहे ग्रामीणों की जब साधु पर नजर पड़ी तो मंजर देखकर सहम गए। ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ लिया और पिटाई कर दी। इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया। इस संबंध में मृतक बच्ची के पिता ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।
वृंदावन के एक गांव में डेढ़ वर्षीय बच्ची की बुधवार की शाम तबीयत बिगड़ गई और देर रात उसकी मौत हो गई। परिवार के लोगों ने गुरुवार की सुबह उसके शव को गांव के बाहर जमीन में दफना दिया और घर चले आए।