फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की हत्या में नामजद होने के कुछ ही देर बाद ट्रेन से कटकर दी जान

Tue, 08 Aug 2017 03:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
इंद्राज गुर्जर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा के एक स्कूल की प्रधानाचार्य की हत्या में नामजद युवक का शव रिपोर्ट लिखे जाने के कुछ ही देर बाद रेलवे ट्रैक के किनारे में मिला। शव के कई टुकड़े हो चुके थे। माना जा रहा है कि हत्या के मामले में नामजद होने के बाद युवक ने आत्महत्या की है।  
विज्ञापन


प्रधानाध्यापिका अनीषा सिंह की हत्या में नामजद होने के कुछ ही घंटे बाद कोचिंग संचालक इंद्राज गुर्जर ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। इंद्राज का शव दिल्ली-आगरा रेल मार्ग पर बाजना पुल के पास छह टुकड़ों में मिला है। बताया जा रहा है कि इंद्राज दिल्ली से आने वाली ट्रेन के आगे खड़ा हो गया था। आधार कार्ड और पैन कार्ड से उसकी शिनाख्त की गई।

फरह ब्लाक  के गांव बेरी में स्थित कृषक जूनियर हाईस्कूल की प्रधानाध्यापिका अनीषा सिंह (35) की रविवार को बेरहमी के साथ हत्या कर दी गई थी। अनीषा सिंह मूलत: चित्रकूट के गांव महाराजपुर की रहने वाली थी और मथुरा में महोली रोड पर स्थित वेस्ट प्रताप नगर में किराये के मकान में रह रहीं थीं। 
विज्ञापन


उसी मकान में उसके सिर और चेहरे पर किसी भारी चीज से वार करके हत्या की गई। पुलिस ने अनीषा सिंह के शव के पास से ही एक पत्र भी बरामद किया था जो इंद्राज गुर्जर का था। इंद्राज गुर्जर शेरगढ़ के गांव खुरसी का रहने वाला था और मथुरा के कंकाली इलाके में सिगमा के नाम से कोचिंग सेंटर चलता था। 

इंद्राज ने पत्र में अनीषा को अपनी पत्नी बताया था। चरित्र पर शक होने पर उसने उसकी हत्या करने की बात लिखी।  सोमवार को चित्रकूट से पहुंचे अनीषा के परिवार वालों ने इंद्राज गुर्जर के नाम से मिले पत्र को फर्जी बताते हुए कहा कि अनीषा की तो शादी हुई ही नहीं थी। 
विज्ञापन

कोचिंग में पढ़ाने का बना रहा था दबाव

इंद्राज गुर्जर - फोटो : अमर उजाला
अनीषा इंद्राज गुर्जर के कोचिंग सेंटर में पहले पढ़ाया करती थी लेकिन बाद में छोड़ दिया था। अब इंद्राज उस पर कोचिंग सेंटर में पढ़ाने का दबाव बना रहा था। इसे लेकर ही उसकी हत्या कर दी थी। दोपहर को करीब तीन बजे इंद्राज गुर्जर और उसके भाई पवन के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया था। माना जा रहा है कि मुकदमा दर्ज होने के साथ इंद्राज ने ट्रेन से कटकर जान दे दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें