फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव ट्रायंगल में बुरी फंसी नाबालिग छात्रा, बदला लेने को इस हद तक गिरा नाकाम आशिक

Thu, 14 Dec 2017 10:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कुरावली (मैनपुरी)
विज्ञापन
एसिड अटैक - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
मैनपुरी के कुरावली में दो युवकों ने घर में घुसकर कक्षा 11 की छात्रा पर तेजाब फेंक दिया। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। परिवार वाले उसे जिला अस्पताल ले गए जहां से सैफई रेफर कर दिया गया है। 
विज्ञापन


चिकित्सकों ने बताया कि छात्रा 70 प्रतिशत झुलस गई है। उधर, बाइक पर आए दोनों आरोपी कौन थे, इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। वहीं, पुलिस मामले को प्रेम प्रसंग में वारदात की बात बता रही है। 

बताया गया है कि मैनपुरी में कुरावली क्षेत्र के एक गांव निवासी 17 वर्षीय किशोरी पास के ही कॉलेज में 11वीं की छात्रा है। लोगों ने बताया कि कुछ दिन पहले उसे एक युवक के साथ दूसरे युवक ने देख लिया था। तब बात किशोरी के घर तक पहुंच गई। मामले में पंचायत हुई। 
विज्ञापन

इसमें तय हुआ कि लड़की के साथ देखा गया युवक, किशोरी के परिवार को हर्जाना देगा। हालांकि अभी तक हर्जाने की रकम की बाबत जानकारी नहीं मिली है। बताया गया कि किशोरी के पिता ने युवक पर उक्त धनराशि देने का दबाव बनाया, लेकिन वह इसके लिए तैयार नहीं था। 

बुधवार दोपहर तकरीबन 2:30 बजे किशोरी घर पर ही थी। इसी दौरान दो युवक बाइक पर उसके घर में घुस आए। उनके हाथ में तेजाब से भरी बोतल थी। उन्होंने किशोरी के चेहरे पर तेजाब फेंक दिया। चीखपुकार होते ही वे भाग निकले। घटना के बाद परिवारीजन उसे अस्पताल ले गए।
विज्ञापन

वहां से जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां 70 प्रतिशत झुलसी अवस्था को देख चिकित्सकों ने उसे सैफई रैफर कर दिया है। थाना कुरावली के एसएसआई का कहना है कि गांव के लोग दो युवकों पर वारदात का आरोप लगा रहे हैं।

फिलहाल उनकी पहचान नहीं हो सकी है। अभी तक पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। मामले की जांच की जा रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें