फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाघेराव : फेल होते दिख रहे पुलिस-प्रशासन के पैंतरे

Wed, 16 Mar 2016 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अरूण्‍ा माहाौर हत्‍याकांड - फोटो : अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
 ‘महाघेराव’ को विफल करने के लिए पुलिस-प्रशासन के पैंतरे फेल होते दिख रहे हैं। मुकदमों में नाम बढ़ाए जाने की चेतावनी से बेपरवाह आरएसएस और भाजपा कदम पीछे खींचने को तैयार नहीं है। प्रदर्शन की तैयारियों में जुटे नेताओं ने समझौते से तो किनारा किया ही संघ के तेवर देख मध्यस्थता कर रहे नेता भी उल्टे कदम हो लिए हैं।
विज्ञापन

बता दें कि विहिप नेता अरुण माहौर हत्याकांड के विरोध में 18 मार्च को कलेक्ट्रेट का ‘महाघेराव’ किया जाएगा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भाजपा नेताओं के अलावा विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने पूरी ताकत झोंक दी है।  इस ‘महाघेराव’ में बीस हजार लोगों के शामिल होने का दावा किया जा रहा है। इस प्रदर्शन का विफल करने के लिए पुलिस-प्रशासन ने पिछले प्रदर्शनों की वीडियो फुटेज को हथियार बनाकर मुकदमे में नाम बढ़ाने का डर दिखाया। सूत्रों की मानें तो ‘महाघेराव’ की तैयारियों में जुड़े बहुत से नेता भी इन वीडियो में हैं। इससे बात बनती नहीं दिखी तो उनकी मांगें पूरी करने के समझौते के प्रयास किए, लेकिन संघ और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के सक्रिय हो जाने से ये प्रयास विफल हो गए हैं।
भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक राना का कहना है कि प्रदर्शन स्थगित कराने में नाकामयाब पुलिस और प्रशासन के अधिकारी दबाव में लेने के लिए मुकदमे में नाम बढ़ा रहे हैं। मगर, भाजपा नेता इससे डरने वाले नहीं हैं।
विज्ञापन

दिल्ली से कठेरिया रख रहे नजर
केंद्रीय राज्यमंत्री डा. रामशंकर कठेरिया भी प्रदर्शन की तैयारियों पर सीधी नजर रखे हुए हैं। संसद की कार्रवाई चलने की वजह से वे इन दिनों में दिल्ली में हैं। उनके प्रतिनिधि अनिल चौधरी योजना को मूर्तरूप देने में लगे हैं। सूत्रों की मानें तो महानगर से भीड़ जुटाने के लिए मेटाडोर भी बुक कर दी गई हैं।
वाल्मीकि समाज ने कसी कमर
आगरा। जयपुर हाउस स्थित ब्रजक्षेत्र कार्यालय में भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने वाल्मीकि समाज के नेताओं के साथ बैठक कर रणनीति बनाई। समाज के सरपंच झिल्लोराम वाल्मीकि ने कहा कि उत्तर प्रदेश में नगर विकास मंत्री मो. आजम खां के इशारे पर ही हिंदुओं पर अत्याचार किए जा रहे हैं। तख्त चौधरी मान सिंह ने कहा कि पुलिस-प्रशासन जानबूझ कर हत्या के साजिशकर्ताओं का पर्दाफाश नहीं कर रहा है। बल्लो प्रसाद खंजाची, मुन्नालाल चंचल ने कहा कि सपा सरकार में दलितों पर अत्याचार हो रहे हैं। बैठक की अध्यक्षता भाजपा महानगर अध्यक्ष नागेंद्र प्रसाद दुबे गामा ने की। आरएसएस के प्रांत संपर्क प्रमुख अशोक कुलश्रेष्ठ, पुरुषोत्तम खंडेलवाल, अरुण पाराशर आदि ने संबोधित किया। डा. भगवान दास दक्ष, अवधेश रावत, विजय चौहान आदि मौजूद थे। संचालन कमल सिंह वाल्मीकि ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें