फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में लुटेरे बेखौफ, फाइनेंस कर्मी को गोली मारकर लूटे 2.90 लाख

Thu, 14 Dec 2017 10:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा में गुरुद्वारा गुरु का ताल के सामने आरओबी के नीचे रेल लाइन के पास बुधवार रात करीब आठ बजे फाइनेंस कर्मी को गोली मारकर बैग छीन लिया गया। 
विज्ञापन


इसमें 2.90 लाख कैश और लैपटॉप था। लूट के लिए तीन बदमाश पहले से आरओबी के नीचे खड़े थे। जैसे ही अनिल वहां पहुंचा, उसके साथ वारदात हो गई। उसे पास के ही निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। बदमाशों का सुराग नहीं मिला है।

अनिल कुमार दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम कार्यालय के पास स्थित भाग्य नगर कालोनी के रहने वाले हैं। वह पद्म प्लाजा स्थित चोला मंडल फाइनेंस कंपनी में कलेक्शन एजेंट के इंचार्ज हैं। वह बुधवार को छुट्टी पर थे लेकिन कैश इकट्ठा कर रहे थे। बोदला, कारगिल से पैसा लेकर बैग में रखे। बैग को लेकर बाइक से घर जा रहे थे।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
गुरुद्वारा गुरु का ताल के सामने आरओबी को पार करने के बाद सीधे हाईवे पर आने के बजाय बराबर से पुल के नीचे चला गया। उसका कहना है कि गुरुद्वारा के सामने पुलिस चेकिंग करती रहती है। इस डर से वह इस रास्ते पर आया। वहां तीन बदमाश पहले से खड़े थे। उसे देखते ही बाइक रोकने के लिए कहा। वह नहीं रुका, तो उसकी बाइक रोकने लगे।

वह बाइक छोड़कर बैग लेकर भागा तो उसे गोली मार दी। यह उसके पैर में लगी। वह वहीं पर गिर गया। इसके बाद बदमाश बैग छीनकर भाग गए। गोली की आवाज सुनकर आए आस पास के दुकानदारों ने उसे अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी। एएसपी श्लोक कुमार का कहना है कि बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

आर पार निकल गई गोली

गोली उसके पैर के आर पार निकल गई है। पुलिस यह भी मालूम करने में लगी है कि उसे पैर में गोली कैसे लगी। अनिल का कहना है कि बदमाशों ने एक ही गोली चलाई थी। वही उसके पैर में लग गई।

अनिल ने लूट की रकम पहले 3.10 लाख रुपये बताई थी। तब उससे सिकंदरा थाना के प्रभारी निरीक्षक ने जानकारी ली थी। बाद में एएसपी श्लोक कुमार आए तो उसने रकम 2.90 लाख रुपये बताई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें