फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चांदी कारीगर को गोली मारकर आठ किलो चांदी लूटी

Tue, 13 Jun 2017 09:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
चांदी कारीगर से लूट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिकंदरा के कैलाश गांव में कैलाश पुल पर मंगलवार दोपहर लगभग साढ़े तीन बजे बाइकर्स गैंग सादाबाद (हाथरस) के गांव गढ़ी ख्याली निवासी चांदी कारीगर पद्म सिंह (31) को गोली आठ किलो चांदी से भरा बैग लूटकर ले गया। पद्म सिंह आगरा के किनारी बाजार के ऋषभ ज्वेलर्स से चांदी लेकर बाइक से घर जा रहा था। गोली उसके हाथ में लगी है। उसे दिल्ली रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


वह सराफों से ऑर्डर पर चांदी लेकर घुंघरू बनाकर देता है। फर्म ऋषभ ज्वेलर्स के मालिक गुड्डू से आठ किलो चांदी लेकर उसने पिट्ठू बैग में रखी। बैग को पीठ पर लगाया। बाइक से घर जा रहा था। जैसे ही यमुना पुल पर चढ़ा वैसे ही नीले रंग की तीन अपाचे बाइकों पर सवार छह बदमाशों ने उसे रोकने की कोशिश की। वह नहीं रुका। इस पर एक बदमाश ने गोली मार दी। वह थोड़ी दूर और भागा लेकिन इसके बाद उसे रोककर बदमाशों ने लूट लिया।

बदमाश बलदेव की ओर भाग गए। राहगीरों ने फोन से पुलिस को सूचना दी। सिकंदरा थाना की पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। एसएसपी दिनेश चंद दुबे, एसपी सिटी कुंवर अनुपम सिंह और एएसपी श्लोक कुमार भी मौके पर पहुंचे। बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग पाया।
विज्ञापन


बता दें कि कैलाश पुल आगरा के सिकंदरा और मथुरा के बलदेव थाना की सीमा पर है। घटना को लेकर दोनों थानों की पुलिस सीमा विवाद में उलझ गई। एक-दूसरे पर घटना को टालने की कोशिश में लगी रही। सिकंदरा पुलिस ने कहा कि घटना बलदेव क्षेत्र में हुई है। बलदेव पुलिस ने फोन से कह दिया कि मामला सिकंदरा का है, वह मौके पर भी नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें