फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी मंडी पर लपकों ने दिल्ली के पर्यटकों को पीटा

Wed, 10 Jun 2015 02:26 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
घटना दोपहर तकरीबन तीन बजे की है। दिल्ली के गोरेलाल परिवार के साथ ताजमहल देखने आए थे। पुरानी मंडी चौराहे पर कार खड़ी करके आगे बढ़े, तभी लपकों ने घेर लिया। वह कार पार्किंग के लिए अपने साथ चलने की जिद करने लगे। गोरेलाल ने इनकार कर दिया। लपके परिवार के सदस्यों से छीनाझपटी करने लगे। गोरेलाल के भाई हिमांशु ने विरोध किया तो एक लपके ने उससे मारपीट कर दी। परिवार की महिला के बीचबचाव करने पर लपकों ने उसे भी तमाचे जड़ दिए। इसके बाद लपकों और परिवार के सदस्यों के बीच मारपीट हुई। आरोप है कि लपकों ने अपने साथियों के साथ दोनों भाइयों को जमकर पीटा। इससे चौराहे पर जाम लग गया। सूचना पर आई पुलिस ने आधा दर्जन लपकों को पकड़ लिया। थाने में लपकों की शिनाख्त परेड कराई गई। पीड़ित परिवार ने दो लपकों को पहचान लिया। इंस्पेक्टर ताजगंज ने बताया कि आरोपी ताजगंज के आसिफ और शहजाद के खिलाफ चौथ वसूली, मारपीट समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गयाहै।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें