फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताजमहल देखने आया कोलकाता का पर्यटक लापता 

Sun, 16 Oct 2016 12:58 AM IST
ताजमहल देखने आया कोलकाता का पर्यटक लापता 
विज्ञापन
शाही जोड़े ने किया ताजमहल का दीदार - फोटो : PTI
विज्ञापन
ताजमहल देखने आया कोलकाता का पर्यटक लापता हो गया। परिवारीजनों ने थाना ताजगंज और पर्यटन पुलिस को जानकारी दी है। पुलिस ने पर्यटक की तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन

कोलकाता (पश्चिम बंगाल) के नार्थ 26 परगना निवासी 70 वर्षीय एसके हसन 19 सितंबर को टूर पर निकले थे। उनके साथ कई और लोग थे। 11 अक्तूबर को ताजमहल देखने आगरा आए। पुलिस ने बताया कि वह बस से उतरकर टायलेट के लिए गए थे। इसके बाद लौटकर नहीं आए। इस पर उनकी बस चली गई। उनके बेटे एसके सनी उल ने फोन पर पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने सभी थानों की पुलिस को मैसेज भेजा। मगर, एसके हसन का पता नहीं चल सका। शनिवार को उनका बेटा आगरा आया। उसने थाना ताजगंज और पर्यटन थाना में शिकायत की। इंस्पेक्टर थाना ताजगंज ने बताया कि पर्यटक की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें