फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किरावली में सराफ की हत्या कर जेवरात लूटे

Mon, 01 Jun 2015 02:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सुरेश वर्मा की दुकान और घर के बीच मात्र 200 मीटर का फासला है। वह घर के नजदीक पहुंचे ही थे कि पल्सर सवार तीन बदमाशों ने उनकी बाइक को टक्कर मारकर उन्हें नीचे गिरा दिया। इसके बाद उनसे बैग छीनने लगे। उन्होंने बैग नहीं छोड़ा, तो उन पर एक के बाद एक तीन गोलियां चला दीं। एक सिर को छूते हुए निकल गई, एक कंधे में और एक छाती में लगी। फिर बदमाश बैग छीनकर भाग निकले।
विज्ञापन

फायरिंग की आवाज सुनकर आए उनके परिवारीजन उन्हें पहले सीएचसी फिर दिल्ली रोड के प्राइवेट हॉस्पिटल ले गए। वहां डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सराफ परिवार के लोगों ने बताया कि बैग में लाखों के जेवरात और नगदी थी। सूचना पर पहुंचे एसएसपी राजेश डी. मोदक ने बताया कि घटना के पीछे रंजिश होने की जानकारी मिली है। सुरेश वर्मा का अपने कई रिश्तेदारों से विवाद चल रहा था। इसमें मुकदमे भी दर्ज कराए गए लेकिन पुलिस लूट के बिन्दु पर भी जांच कर रही है।
दामाद से चल रहा है विवाद, शक जताया
सराफ सुरेश के बेटे दीपक ने बताया कि उसकी बहन सीता की शादी मथुरा के ओल निवासी हरिओम से हुई थी। दहेज के लिए उत्पीड़न के चलते करीब दो साल से वह मायके में है। हरिओम के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया था। तभी से वह रंजिश मान बैठा है। पूर्व में भी दो बार वह सुरेश पर हमला करा चुका था। इस बार भी उसी पर शक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें