फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाह में लूट का विरोध करने पर सराफ की गोली मारकर हत्या

Fri, 09 Oct 2015 02:03 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
बाह के सदर बाजार में गुरुवार शाम अपनी दुकान में बैठे सराफ राजकुमार और उनके बेटे लल्ले वर्मा (35) से बाइक सवार दो बदमाशों ने जेवरात से भरा थैला लूटने की कोशिश की। इस पर लल्ले बदमाशों से भिड़ गए। उन्होंने एक बदमाश को पटक दिया। दोनों बदमाश उसके सीने में गोली मारकर भाग निकले। दहशत में बाजार बंद हो गया। पुलिस घायल सराफ लल्ले को लेकर आगरा आ रही थी, लेकिन उनकी रास्ते में मौत हो गई। उधर, मौका ए वारदात पर आला अफसरों के न पहुंचने से सराफा कारोबारियों में गुस्सा है।
विज्ञापन

सराय मोहल्ला निवासी राजकुमार वर्मा की जैतपुर में सराफ की दुकान है, जबकि उनके बेटे लल्ले की दुकान थाना बाह के पीछे स्थित सदर बाजार में है। रोजाना की तरह गुरुवार की शाम करीब 7.15 बजे राजकुमार जैतपुर से दुकान बंद करके बेटे की दुकान पर पहुंचे। वह दुकान पर आकर बैठे ही थे कि तभी सफेद पल्सर बाइक पर आए दो बदमाश दुकान में घुसकर राजकुमार के हाथ से जेवरात से भरा थैला छीनने लगे। इस पर राजकुमार ने थैले को दुकान के काउंटर पर फेंक दिया। बदमाशों को पिता से हाथापाई करते देखकर लल्ले ने एक बदमाश को दबोच लिया।
इसी बीच बदमाश ने तमंचे से लल्ले के सीने में गोली मार दी। दोनों बदमाश थैला छोड़कर भागने लगे। चीखपुकार सुनकर आसपास के दुकानदार इकट्ठा हो गए। हड़बड़ी में बदमाशों की बाइक रास्ते में कस्बे के पालीथिन व्यापारी अनिल भारद्वाज से टकरा गई। इस पर बदमाशों ने अनिल के सिर पर तमंचे की बटों से प्रहार किए और भाग निकले। अस्पताल ले जाते वक्त लल्ले की रास्ते में ही मौत हो गई। सीओ बाह जगवीर सिंह ने बताया कि बदमाशों की तलाश में चेकिंग कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें