फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटा में जवाहर तापीय परियोजना के सुरक्षाकर्मी की गोली मारकर हत्या, थाने के बाहर हंगामा

Fri, 12 Apr 2019 12:30 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
हत्या के संबंध में जानकारी लेती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एटा में जवाहर तापीय विद्युत परियोजना के सुरक्षाकर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना से गुस्साए परिजनों ने थाना मलावन के बाहर जाम लगाकर हंगामा किया। उन्होंने सुपरवाइजर पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


एटा-कानपुर रोड स्थित जवाहर तापीय विद्युत परियोजना में शुक्रवार तड़के उस वक्त सनसनी फैल गई, जब सुरक्षाकर्मी अशोक (45) पुत्र गंगाराम निवासी धरौली की हत्या कर दी गई। वो रात की ड्यूटी के बाद घर जाने वाला था, तभी किसी ने उसे गोली मार दी। 

सूचना मिलते ही अशोक के परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने थाना मलावन के बाहर शव रखकर जाम लगा दिया। सूचना पाकर मौके पहुंचे पुलिस अफसरों ने परिजनों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 
विज्ञापन


मृतक के परिजनों ने जवाहर तापीय परियोजना के सुपरवाइजर पर हत्या का आरोप लगाया है। बताया जाता है कि सुरक्षाकर्मी अशोक की सुपरवाइजर से किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन




प्रचार के दौरान आपस में ही भिड़ गए भाजपा कार्यकर्ता, देखें वीडियो 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें