फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाली करेंसी के सप्लायरों की तलाश में दिल्ली में दबिश

Thu, 02 Mar 2017 12:06 AM IST
जाली करेंसी के सप्लायरों की तलाश में दिल्ली में दबिश
विज्ञापन
जाली करेंसी के सप्लायरों की तलाश में दिल्ली में दबिश - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जाली करेंसी की सप्लाई के आरोप में जेल भेजे गए राकेश गोयल और मुबशरा के मोबाइल फोन से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने दिल्ली में कई जगह दबिश दीं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि दोनों के दो-दो मोबाइल फोन से आठ युवक और छह युवतियों के नंबर को जाली करेंसी सप्लायर का माना जा रहा है। इनसे व्हाट्सएप पर भी बात होती थी। इसी आधार पर इनमें से चार के घरों पर दबिश दी गई लेकिन एक भी नहीं मिला। अन्य के पते अभी नहीं मिले हैं।
विज्ञापन

युवकों में पहला नाम आशीष का है। वह रोहिणी का बताया गया है। उसके घर दबिश दी गई। दूसरा युवक आशीष का दोस्त है। वह भी रोहिणी का है। तीसरा मोहसिब है। वह बांग्लादेश का नागरिक है लेकिन दिल्ली में रहता है। उसका एक ठिकाना पुलिस को पता चला था। वह वहां नहीं मिला।
इनके अलावा एक मोबाइल नंबर कानपुर का है। मुबशरा ने बताया था कि वह उसे जाली करेंसी सप्लाई करने जा रही थीं। यह मोबाइल स्विच आफ आ रहा है। पुलिस ने इसकी आईडी निकलवाई है।
विज्ञापन

हरीपर्वत थाना पुलिस, आईबी, एटीएस और एलआईयू ने राकेश और मुबशरा से लंबी पूछताछ की। इसके बाद दोनों को मंगलवार दोपहर कोर्ट में पेश किया गया। वहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पूछताछ के हवाले से पुलिस सूत्रों ने बताया कि मुबशरा का नाम ज्हानवी भी है। उसने दो महीने पहले ही जाली करेंसी सप्लायरों की चेन तैयार की है। इसमें छह युवतियां और आठ युवक शामिल हो चुके हैं। इस केस में आगरा क्राइम ब्रांच की टीम लगाई गई है। उधर, पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी दिल्ली पुलिस को भी दी है।
फूट फूटकर रोई राकेश की मां
आगरा। राकेश गोयल पानीपत के अशोक नगर के  पांच तहसील कैंप के किशन लाल का बेटा है। हरीपर्वत थाना पुलिस की एक टीम उसके घर भेजी गई थी। वहां उसके परिवारीजनों ने बताया कि उन्हें इसका जरा भी अहसास नहीं था कि बेटा ऐसा कर सकता है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि बेटे की करतूत जानकर राकेश की मां फूट फूटकर रोई। उन्होंने बताया कि राकेश की शादी हो चुकी है। उसके दो बच्चे हैं। वह मुबशरा के चक्कर में पड़ गया था। मुबशरा दिल्ली के कसाबपुरा के सदर नाला रोड की गली छोटी निवासी अय्यूब की बेटी है। अय्यूब की मृत्यु हो चुकी है। पुलिस उसके घर भी गई थी। वहां उसकी बहन मिली। उसने बताया कि उसे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें