फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इरादतनगर में दलित महिला के साथ दुष्कर्म

Sun, 28 Aug 2016 01:34 AM IST
अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
रेप, रोती हुई लड़की, तनावग्रस्त लड़की - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
। थाना इरादतनगर के एक ग्राम में दलित महिला के साथ शुक्रवार शाम गांव के ही एक युवक ने दुष्कर्म किया। शाम लगभग चार बजे महिला पशुओं के लिए घास काटने खेतों में गई थी। वहां गांव के ही भीकम सिंह त्यागी ने उसे दबोच लिया और दुष्कर्म किया। बाद में घर जानकारी न देने के लिए जान से मारने की धमकी दी और भाग गया। महिला ने घर पहुंचकर अपने पति को आपबीती सुनाई। वहीं, गांव के कुछ दबंगों ने पीड़िता के पति पर थाने में रिपोर्ट दर्ज न करने के लिए दबाव बनाया लेकिन वह नहीं माने। उन्होंने थाने पहुंचकर गांव के भीकम सिंह त्यागी के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने महिला को मेडिकल के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें