फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुश्मनों से बदला लेने को बेटे ने मां पर ही फेंक दिया एसिड

Wed, 21 Jun 2017 08:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला एटा
विज्ञापन
सरला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हत्याकांड में जेल के अंदर सजा काट रहे पिता की जमानत कराने के लिए बेटे ने मां पर एसिड अटैक कर विरोधियों को फंसाने की साजिश रची थी। पुलिस ने एसिड अटैक पीड़ित के बेटे को गिरफ्तार कर खुलासा किया है। पुलिस आरोपी बेटे के फरार दोस्त की तलाश कर रही है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तेजाब वाली बोतल और दो मोबाइल भी बरामद किए है।
विज्ञापन


सकीट क्षेत्र के नगला टिकुरिया के पास महिला सरला देवी के ऊपर हुए एसिड अटैक कांड का पुलिस ने बुधवार को खुलासा कर दिया है। प्रेसवार्ता में एसएसपी अखिलेश चौरसिया ने बताया कि महिला पर एसिड अटैक की घटना के बाद से ही पुलिस टीम को निगरानी में लगाया गया। सर्विलांस टीम के साथ ही अन्य माध्यमों से जांच कराई गई। 

घटना के पीछे महिला सरला देवी का ही हाथ होना पाया गया। हिरासत में आए महिला के बेटे अर्जुन निवासी उदयपुर ने बताया कि पिता उदयवीर सिंह हत्या के मामले में जिला कारागार इटावा में सजा काट रहा है। उनकी जमानत जल्द होने के चलते उसने विपक्षी साहब सिंह और राकेश निवासी सरलापुर थाना फफूंद औरेया पर मां के साथ एसिड अटैक करने की भूमिका बनाई थी। 
विज्ञापन


भूमिका को लेकर महिला के बेटे ने गांव के ही अर्जुन पुत्र फैरु के साथ मिलकर उसने 16 जून को अपनी मां के ऊपर एसिड डालकर विपक्षियों पर आरोप लगाया था। एसएसपी ने बताया कि घटना के बाद से ही सर्विलांस से निगरानी हो रही थी। सर्विलांस से पता चला कि वारदात होने से कुछ समय पहले तक लगातार बेटे अर्जुन और मां सरला देवी की बातचीत हो रही थी। 
Trending Videos
विज्ञापन

दूध की डेयरी से लाया था तेजाब

acid
मां पर एसिड अटैक करने वाले आरोपी अर्जुन ने पुलिस को बताया कि उसने घटना की भूमिका सूरत गुजरात में बनाई थी। वह सूरत में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है। भूमिका तैयार करने के बाद वह फिरोजाबाद के एका थाना क्षेत्र भीकनपुर डेयरी पर गया था। जहां से वह बोतल में फेंट निकालने वाला तेजाब लाया था। जिसे मां के कंधे पर बोतल रखकर उसने शरीर पर डाला था। बता दें कि सोलह जून को सरला देवी निवासी उदयपुर अपने पति उदयवीर से इटावा जेल से मिलाई करके घर लौट रही थी। उसी समय उस पर सकीट क्षेत्र के नगला टिकुरिया के पास एसिड अटैक किया गया था। इसकी रिपोर्ट महिला के बेटे अर्जुन ने विरोधी साहब सिह और राकेश के खिलाफ दर्ज कराई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें