फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 गज के प्लाट के लिए कातिल बना कलेजे का टुकड़ा

Fri, 09 Jun 2017 09:49 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
दिनेश और बबीता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा के थाना लोहामंडी क्षेत्र के राजनगर में रहने वाली रामरति घरों में कामकाज करती थी। नवंबर 2016 में बेटी नीतू की शादी बेवर, मैनपुरी निवासी श्याम के साथ कर दी थी। रामरति ने बेटी की शादी के लिए कर्ज लिया था। इसके लिए अपना 50 गज का मकान गिरवीं रख दिया था। नीतू ने बताया कि गुरुवार को उसके पति का एक्सीडेंट हो गया था। 
विज्ञापन


इसके लिए रात 12 बजे तक मां से फोन पर बात हुई थी। उन्होंने शुक्रवार को घर आने की कह थी। उनका एक 50 गज का प्लाट जगदीशपुरा क्षेत्र में है। भाई दिनेश को शक था कि मां प्लाट को बेचकर रकम देने जा रही है। इसलिए उनकी हत्या कर दी।

मोहल्ले के लोगों ने बताया कि पति की मौत के बाद रामरति परिवार चलाने के लिए घरों में काम करती थी। बेटे दिनेश की शादी हुई तो बहू ने आते ही झगड़े शुरू कर दिए। कुछ समय बाद ही अलग रहने लगी। इसके बावजूद वह संपत्ति अपने नाम करना चाहती थी। 
विज्ञापन


आए दिन रामरति से मारपीट करती थी। बेटा भी नहीं रोकता था।  नीतू की शादी के वक्त भी बबीता ने रुपया लगाने का विरोध किया था। शादी के बाद नीतू के घर आने पर झगड़े शुरू कर दिए। उसके साथ भी मारपीट करते। एक बार मरने और मारने की धमकी तक दी थी। इस पर रामरति ने पुलिस से भी शिकायत की थी। 
विज्ञापन

मासूम पोते-पोती के सामने घोंटा मां का गला

हत्या - फोटो : अमर उजाला
घर में दिनेश की पांच साल की बेटी कनिका और चार साल का बेटा अभय भी थे। घटना के वक्त दोनों सो रहे थे। दादी रामरति के शोर मचाने पर दोनों जाग गए। कमरे से बाहर आए। बच्चों को देखने के बाद भी दिनेश के हाथ नहीं कांपे। बबीता ने बच्चों को कमरे में बंद कर दिया। वह रोते-बिलखते रहे। दिनेश और उसकी पत्नी ने रामरति का गला घोंट दिया। नीतू ने बताया कि सुबह जब लोगों ने उनसे पूछा तो वह एक ही बात कह रहे थे कि पापा ने दादी को मारा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें