फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईजी के आदेश को पुलिस का ठेंगा

Sun, 06 Nov 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पु‌लिस - फोटो : file photo
विज्ञापन
हर में एक के बाद एक हो रही लूट को रोकने के लिए आईजी सुजीत पांडे ने चेकिंग का प्लान बनाकर इसे लागू करने के सख्त आदेश दे दिए लेकिन पुलिस ने इसे ठेंगा दिखा दिया है। ताजगंज की घटना में एक तो पुलिस अफसर देरी से मौके पर पहुंचे। दूसरा बदमाशों की तलाश के बजाय काफी देर तक पीड़ित से ही सवाल करते रहे। तीसरा बैरियर लगाकर चेकिंग कराना जरूरी नहीं समझा। यह हाल तब है जबकि हाल ही में आईजी ने जोन के छह कप्तानों को चेतावनी दी है कि चेकिंग में ढिलाई पर उन्हें जिम्मेदार माना जाएगा।
विज्ञापन

दिनेश नगर के दुकानदारों ने बताया कि फोन पर सूचना देने के काफी देर बाद पुुलिस आई। अधिकारियों ने और देर की। पहले बाइक से सिपाही भेज दिए। उन्होंने लुटेरों का पीछा करने के बजाय पीड़ित पर सवालों की बौछार कर दी। इसके आधे घंटे बाद थाने की जीप से पुलिस पहुंची। अब व्यापारी से फिर से सवाल किए गए। उसे अपने साथ जीप में ले गई। उससे पूछा गया कि बदमाश किस दिशा में भागे हैं। घटना के एक घंटे बाद तक भी चेकिंग नहीं कराई गई।
पुलिस का यह रवैया तब है जबकि शहर में बाइकर्स गैंग एक के बाद एक वारदात किए जा रहा है। पुलिस न तो लूट रोक पा रही है। न ही खुलासा कर पा रही है। पिछली आठ में से एक लूट का ही खुलासा हो पाया है। वह भी आधा अधूरा।
विज्ञापन

फिर हुई रविवार को वारदात
आगरा। इसे इत्तफाक कहें या कुछ और लेकिन सराफों के साथ 60 फीसदी से ज्यादा वारदात रविवार को हुई हैं। इसकी वजह यह मानी जाती है कि छुट्टी के दिन बाजारों में भीड़ कम रहती है। बदमाशों को भागने में आसानी होती है। पुलिस को इसकी जानकारी है। फिर भी रविवार को चौकसी नहीं बरती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें