फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसयमुना, कमला नगर के अस्पतालों पर आयकर सर्वे

Thu, 01 Sep 2016 12:31 AM IST
ट्रांसयमुना, कमला नगर के अस्पतालों पर आयकर सर्वे
विज्ञापन
ट्रांसयमुना, कमला नगर के अस्पतालों पर आयकर सर्वे - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 इनकम डिस्क्लोजर स्कीम (आईडीएस) को खास रिस्पांस न मिलने पर आयकर विभाग ने सर्वे की कार्रवाई फिर शुरू कर दी है। बुधवार को शहर के चार अस्पतालों पर सर्वे किए गए। ट्रांसयमुना कालोनी और कमला नगर के दो-दो अस्पतालों पर दोपहर बाद की गई कार्रवाई में देर रात तक करीब आठ करोड़ रुपये की अघोषित आय सामने आई है। देर रात खबर लिखने तक सर्वे जारी था और आयकर अधिकारी लैपटॉप, हार्ड डिस्क, बिल, पर्चे और अन्य कागजातों की जांच में जुटे हुए थे। 
विज्ञापन

प्रमुख आयकर आयुक्त अनुराधा मिश्रा के निर्देश पर संयुक्त आयकर आयुक्त बेलू सिन्हा की नेतृत्व में शहर के चार अस्पतालों पर सर्वे किया गया। बुधवार दोपहर बाद रेंज 4 के अधिकारियों की चार टीमों ने ट्रांसयमुना कालोनी के कृष्णा हास्पिटल और गोयल हास्पिटल पर सर्वे शुरू किया तो कमला नगर में अग्रवाल हास्पिटल और ओजस हास्पिटल पर कार्रवाई शुरू की गई। इन चारों जगहों पर असिस्टेंट कमिश्नर वाईके मिश्रा और कविता मीना के नेतृत्व में 38 अधिकारियों की टीम ने थाना पुलिस के सहयोग से सर्वे किया। 
चारों अस्पतालों से आयकर अधिकारियों को बड़ी संख्या में ऐसे कागजात मिले हैं जिनसे करोड़ों की अघोषित आय सामने आई है। देर रात तक चारों अस्पतालों से आठ करोड़ रुपये की अघोषित आय के कागजात मिल चुके थे। 
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक, मरीजों के पर्चे से लेकर भर्ती किए जाने और जांचों से हुई कमाई का पूरा ब्योरा मिला है। 
आयकर अधिकारियों में राजीव प्रसाद, हरिबाबू वर्मा, शैलेंद्र कुमार, आरके त्रिपाठी तथा आयकर निरीक्षकों में अंबरीश कौशिक, दिलीप कुमार गुप्ता, सोबरन सिंह, राजे सिंह, संतोष केसरी, अतुल चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें