फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झूठी आन के लिए हत्या, गोद में खिलाने वालों ने ही बिटिया को दी ये सजा

Mon, 11 Sep 2017 02:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
नंदनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा के ताजगंज में देवरी रोड स्थित मोहल्ला कोटली बगीची में रविवार को ऑनर किलिंग का मामला सामने आया। बीएससी में पढ़ने वाली एक छात्रा को उसके परिवार वालों ने गला दबाकर मार डाला। इसके बाद चुपके से शव को खेत में जला दिया। युवती के प्रेमी को जब पता चला तो उसने इसकी सूचना पुलिस को दी।  
विज्ञापन


बताया गया है कि आगरा के ताजगंज की रहने वाली जाट समुदाय की नंदनी मथुरा के नौगांव निवासी राजपूत समाज के युवक भूपेंद्र से दो साल प्रेम करती थी। दोनों की मुलाकात नोएडा में हुई थी। दो साल पहले दोनों वहां कॉलेज में एडमिशन के लिए गए थे। इसके बाद फोन पर बात होने लगी और प्यार हो गया। 

कुछ दिन पहले नंदनी मथुरा पहुंच गई। उसका भूपेंद्र से शादी करने का इरादा था। तब नंदनी को परिवारीजनों ने पुलिस की मदद से ढूंढ निकाला और उसे धमकी दी गई थी कि अगर भूपेंद्र से मिलना बंद नहीं किया तो उसे जान से मार देंगे। परिवार का कहना था कि उसकी शादी दूसरी बिरादरी के युवक से किसी सूरत में नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहेली ने किया प्रेमी को फोन

रविवार को शाम सात बजे नंदिनी की सहेली का फोन भूपेंद्र के पास आया। उसने बताया कि नंदिनी को गला दबाकर मार दिया गया है। इसके बाद भूपेंद्र ने पुलिस को फोन किया और सूचना दी कि नंदनी की हत्या कर दी गई है। 

सूचना पर पुलिस कोटला बगीची पहुंची, लेकिन तब तक नंदनी का परिवार भाग चुका था। खेत में चिता की राख से हड्डियां मिली। शव 99 फीसदी जल चुका था। सीओ सदर उदय प्रताप सिंह ने बताया कि इस मामले में हत्या का केस पुलिस की ओर से दर्ज किया जा रहा है। चिता की मिली हड्डियों को फोरेंसिक परीक्षण के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें