फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

Sun, 09 Oct 2016 12:51 AM IST
खेत में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
विज्ञापन
खेत में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ताजगंज के गांव श्यामो में शुक्रवार रात खेत मेें गोरेलाल उर्फ माधव का शव मिलने से सनसनी फैल गई। परिवारीजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की है। 
विज्ञापन

मूलरूप से सैंया के गांव जनकसहा निवासी गोरेलाल उर्फ माधव (38) पुत्र हरी सिंह 15 साल से गांव श्यामो मोड़ (ताजगंज) में पत्नी सरोज और चार बच्चों के साथ रह रहा था। वह बाड़मेर (राजस्थान) स्थित एक तेल मिल मेें काम करता था। कुछ दिन पहले छुट्टी पर घर आया था। परिवारीजनों ने बताया कि माधव शुक्रवार रात तकरीबन आठ बजे भोजन करने के बाद घर से निकला। इसके बाद देर रात तक नहीं लौटा। रात तकरीबन 9:30 बजे पत्नी ने उसे फोन किया, मगर फोन रिसीव नहीं हुआ। गांव के पास एक कालोनी में माधव का दोस्त रहता है। पत्नी ने समझा कि पति दोस्त के घर गया होगा। इस पर परिवारीजन वहां पहुंच गए, लेकिन माधव नहीं मिला। गांव में उसकी तलाश शुरू कर दी। एक खेत में माधव पड़ा मिल गया। मोबाइल भी पास ही पड़ा था। परिवारीजन उसे निजी अस्पताल में लेकर गए, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिवारीजनों ने घटना की जानकारी शनिवार तड़के पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक की पत्नी ने दोस्त और उसकी पत्नी पर पति की हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया है। इंस्पेक्टर ताजगंज का कहना है कि माधव के शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। उसके आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें