फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्ला मंदिर पर कब्जे का, निकला प्रॉपर्टी का विवाद

Fri, 12 Jun 2015 02:30 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
 सिकंदरा क्षेत्र में मंदिर पर कब्जे की सूचना ने हड़कंप मचा दिया। मौके पर पहुंचे हिंदूवादियों ने जब पूछताछ की तो मामला प्रॉपर्टी विवाद का निकला।
विज्ञापन

मैनपुरी की एक महिला सिकंदरा स्थित दुर्गेशपुरी में अपने प्लॉट पर बाउंड्री करा रही है। गुरुवार को कुछ लोगों ने इसका विरोध किया। प्लॉट में हनुमान जी की मूर्ति रखी हुई है। लोगों का कहना है कि यह मंदिर की जगह है। इसी सूचना पर बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता पहुंच गए। पूछताछ की तो पता चला कि प्रॉपर्टी डीलर ने इस प्लॉट को विवादित बनाने के लिए यहां भगवान की मूर्ति रखवा दी थी। महिला की बात सुनने के बाद हिंदुवादियों ने उसे भरोसा दिलाया कि उसे न्याय मिलेगा। उन्होंने प्रॉपर्टी के कागजों को देखने के बाद निर्माण कराए जाने का आश्वासन दिया है।  बजरंग दल के प्रांत सह संयोजक अज्जू चौहान, मदन वर्मा, राजेंद्र गर्ग, धमेंद्र आसौलिया, सतेंद्र गहलौत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें