फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: गेस्ट हाउस में गला घोंटकर हुई थी अलवर के हारून की हत्या, पड़ोसन हिरासत में

Fri, 18 Dec 2020 12:36 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
गेस्ट हाउस में जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मथुरा के गोवर्धन स्थित एक गेस्ट हाउस में मृत मिले युवक की शिनाख्त अलवर के गांव तसई निवासी हारून (36) के रूप में हुई है। हारून की गला घोंटकर हत्या की गई थी। गेस्ट हाउस में दिए पहचानपत्र के आधार पर पड़ोसी महिला को गोवर्धन पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने उससे पूछताछ की है।

विज्ञापन

 
बुधवार की सुबह गोवर्धन के एक गेस्ट हाउस के कमरे में युवक का शव मिला था। कमरे में एक महिला रुकी थी, वह फरार हो गई थी। गेस्ट हाउस के रजिस्टर में आईडी के आधार पर महिला की पहचान प्रेमवती पत्नी रामप्रसाद निवासी कठूमर (अलवर) लिखी गई थी। पुलिस ने महिला के पते पर पूछताछ की। 


इसी दौरान गांव तसई कसबा कठूमर अलवर निवासी रमजान ने बताया कि उसका भाई हारून लापता है। जिस महिला को पुलिस तलाश कर रही है, वह पड़ोस में रहती है। इस पर पुलिस प्रेमवती और रमजान को थाने लाई। रमजान ने हारून की शिनाख्त कर ली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि हारून भट्ठा मजदूर था। उसकी गला घोंटकर हत्या हुई है। प्रेमवती को हिरासत में ले लिया गया है। वह मृतक हारून की पड़ोसन है। प्रेमवती के पति की मौत हो चुकी है। महिला से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा। 

मृतक के हैं छह बच्चे
हारून भट्ठा मजदूर था। उसके छह बच्चे थे। चार पुत्र और दो पुत्री हैं। इनमें पुत्र और पुत्री शादी लायक हैं। मृतक के भाई रमजान ने बताया कि गोवर्धन थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें