फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेवफाई से आहत प्रेमी ने प्रेमिका की नाक चबाई

Tue, 07 Feb 2017 12:21 AM IST
बेवफाई से आहत प्रेमी ने प्रेमिका की नाक चबाई
विज्ञापन
rape shimla
विज्ञापन
पिनाहट के एक गांव में अपनी विवाहिता प्रेमिका से धोखा खाए एक प्रेमी ने उसकी पिटाई कर दी। प्रेमिका ने जब थाना पिनाहट में मामले की शिकायत की तो बौखलाए प्रेमी ने अगले दिन उसकी नाक चबाकर लहूलुहान कर दिया। पुलिस ने प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 
विज्ञापन

गांव खेरिया निवासी एक युवक के गांव की ही एक विवाहिता युवती से सालों से प्रेम संबंध चले आ रहे थे। बाद में विवाहिता के गांव के ही किसी अन्य व्यक्ति से प्रेम संबंध हो गए। इसकी जानकारी होने पर युवक ने विवाहिता की पिटाई कर दी। इस पर विवाहिता ने युवक के खिलाफ थाने में जाकर छेड़खानी और पिटाई करने की शिकायत कर दी। इससे बौखलाए युवक ने रविवार देरशाम विवाहिता के घर में घुसकर अपने दांतों से उसकी नाक चबा ली। खून से लथपथ विवाहिता की चीख-पुकार सुनकर उसके परिवारीजन मौके पर पहुंचे तो युवक भाग गया। परिवारीजन उसे लेकर थाना पिनाहट पहुंचे और युवक के खिलाफ तहरीर दी। हरकत में आई पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं, विवाहिता को मेडिकल के लिए भेजा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें