फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सस्ते लोन के झांसे में आए तो होगा ये अंजाम

Fri, 04 Aug 2017 08:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
fraud
विज्ञापन
आगरा में एक फाइनेंस कंपनी के संचालक ने सस्ती ब्याज दर पर लोन दिलाने का झांसा देकर लोगों से ठगी कर ली। पीड़ित लोगों ने दो लोगों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। थाना हरीपर्वत में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


फरिहा, फिरोजाबाद निवासी विवेक चौहान का आरोप है कि उसने सस्ती ब्याज दर पर लोन दिलाने वाली कंपनी का विज्ञापन देखा था। कंपनी का आफिस नेहरू नगर में था। कंपनी के प्रतिनिधि अशोक कुमार ने प्रोसेसिंग फीस, फाइल चार्ज, तहसीलदार का नो ड्यूज प्रमाण पत्र आदि के नाम पर 42 हजार रुपये ले लिए। 

इस तरह देवरी रोड के गौतम सिंह से 73 हजार रुपये, गोबर चौकी की प्रभा से 40 हजार रुपये, गांव सांथा की गुड्डी देवी से 22 हजार रुपये, सर्वेश से 65 हजार, हेम सिंह से 17 हजार, प्रेमपाल से 32 हजार रुपये ले लिए। इसके बाद लोन नहीं दिलवाया। रुपये मांगने पर अशोक सहित अन्य ने धमकी दी। 
विज्ञापन


बुधवार शाम को पीड़ितों ने कंपनी के अशोक और प्रवेंद्र को पकड़ लिया। उन्हें थाना हरीपर्वत ले आए। पुलिस ने अशोक, प्रवेंद्र, अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर थाना हरीपर्वत ने बताया कि दो आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। कई और पीड़ित सामने आए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें